ऐसा है मेरा गिरधारी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
ऐसा है मेरा गिरधारी भजन लिरिक्स
Aisa Hai Mera Girdhari
ऐसा है मेरा गिरधारी भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: उड़ जा काले।
कोई कहे तुझे कृष्ण कन्हैया,
कोई कहे तुझे श्याम,
कोई कहे तुझे केशव माधव,
कोई कहे घनश्याम,
सब जाने है महिमा थारी,
जग में सबसे न्यारी,
हाथ मुरलिया लिले सवारी,
तीन बाण के धारी,
ऐसा है मेरा गिरधारी,
ऐसा हैं मेरा गिरधारी।।
खाटू में दरबार लगा के,
सज धज करके बैठे,
मनमोहक श्रृंगार श्याम का,
खुशबुओं से महके,
बागो ऐसो पहने बाबा,
हीरा चम चमके,
ऐसो मुखड़ो लागे जैसे,
चांद जमी पर ढलके,
ऐसा हैं मेरा गिरधारी।।
मन के मंदिर में भक्तो के,
श्याम प्रभु रहते है,
भक्तो की पीड़ा को बाबा,
सुनते ही हरते है,
अपना सब कुछ सोंप दिया है,
श्याम के हाथों में,
दिल मेरा ये खो जाता है,
श्याम की बातो में,
ऐसा हैं मेरा गिरधारी।।
तुम बिन करे भरोसा किसका,
सब मतलब के संगी,
सबके मन में भोग लालसा,
खोट कपट सतरंगी,
हारयोडा को साथ निभावे,
जाने दुनिया सारी,
दीपप्रदीप तो महिमा गावे,
है कलयुग अवतारी,
ऐसा हैं मेरा गिरधारी।।
कोई कहे तुझे कृष्ण कन्हैया,
कोई कहे तुझे श्याम,
कोई कहे तुझे केशव माधव,
कोई कहे घनश्याम,
सब जाने है महिमा थारी,
जग में सबसे न्यारी,
हाथ मुरलिया लिले सवारी,
तीन बाण के धारी,
ऐसा है मेरा गिरधारी,
ऐसा हैं मेरा गिरधारी।।
ऐसा है मेरा गिरधारी भजन Video
ऐसा है मेरा गिरधारी भजन Video
➽ Bhajan: Aisa Hai Mera Girdhari
➽ Singer: DeepPradeep 8239934402, 9079439100
➽ Lyrics : DeepPradeep
➽ Music : Sonu Sharma
➽ Video : Kriptech Informatics
➽ Blessing : Sunil Goutam
(रामायणी श्याम मंदिर पुजारी
देई धाम)
➽ Label : Bhav Darshan
📖 Related: अवसर आयो हाथा में जावे बातां बातां में चेतावनी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs