ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

ऐसे कैसे रूठे मोहन अपना यूँ मुंह मोड़ लिया Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jul 21, 2024
ऐसे कैसे रूठे मोहन अपना यूँ मुंह मोड़ लिया Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

Step into devotion with “Aise Kaise Ruthe Mohan”, a soul-stirring Shyam Bhajan that will touch your heart. Sung with passion and devotion by Sonali Nageshwar, this beautiful song is a masterpiece of music composed by Rajan Banshkar and heartfelt lyrics penned by Priyansh Agrawal. The visually stunning video is a creation of Udaan Creation, bringing to life the emotions and sentiments of the song.

Presented by Shree Shyam Mitra Mandal Balaghat, this bhajan is a Udaan production. Let the divine love of Lord Shyam envelop you as you immerse yourself in the melodious “Aise Kaise Ruthe Mohan”.

ऐसे कैसे रूठे मोहन अपना यूँ मुंह मोड़ लिया लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: क्या मिलिए ऐसे।

ऐसे कैसे रूठे मोहन,

(कलयुग की मीरा आरती दीदी को समर्पित, श्रद्धांजलि रूपी पुष्प।)

ऐसे कैसे रूठे मोहन,
अपना यूँ मुंह मोड़ लिया,
एक मीरा के प्राण बचाए,
दूजी को क्यों छोड़ दिया,
एक मीरा के प्राण बचाए,
दूजी को क्यों छोड़ दिया।।

दीवानी थी श्याम नाम की,
नित्य ध्वजा लहराती थी,
जयकारा श्री श्याम नाम का,
गलियों में लगाती थी,
सांसों में थे श्याम बसे क्यों,
बंधन तुमने तोड़ लिया,
एक मीरा के प्राण बचाए,
दूजी को क्यों छोड़ दिया।।

श्याम बहादुर आलू सिंह थे,
इनकी बात निराली थी,
इनसे थोड़ी कम ही सही पर,
श्याम तेरी मतवाली थी,
सुना था हमने ताला तुमने,
मोरछड़ी से खोल दिया,
एक मीरा के प्राण बचाए,
दूजी को क्यों छोड़ दिया।।

दीनदयाल दया के सागर,
जग में तुम कहलाते हो,
भक्तो के तुम भाग्य बदलने,
दौड़े दौड़े आते हो,
ठेंस लगी थी मीरा को,
सिंहासन क्यों न डोल गया,
एक मीरा के प्राण बचाए,
दूजी को क्यों छोड़ दिया।।

📖 Related: गोरख का चिमटा बाजे काली की चले कटार Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

भोला भाला रितु तेरी,
माया को ना जान सका,
जनम मरण की लीला को,
शायद मैं ना पहचान सका,
क्या तुमने अब पाप पुण्य का,
तोलन करना छोड़ दिया,
एक मीरा के प्राण बचाए,
दूजी को क्यों छोड़ दिया।।

ऐसे कैसे रूठें मोहन,
अपना यूँ मुंह मोड़ लिया,
एक मीरा के प्राण बचाए,
दूजी को क्यों छोड़ दिया,
एक मीरा के प्राण बचाए,
दूजी को क्यों छोड़ दिया।।

ऐसे कैसे रूठे मोहन अपना यूँ मुंह मोड़ लिया Video

ऐसे कैसे रूठे मोहन अपना यूँ मुंह मोड़ लिया Video

गायिका सोनाली नागेश्वर।

Song : Aise Kaise Ruthe Mohan
Singer : Sonali Nageshwar
Music : Rajan Banshkar (8818812001)
Lyricist : Priyansh Agrawal (9713885250)
Video : Udaan Creation (8319926517)
Category: Shyam Bhajan
Label : Shree Shyam Mitra Mandal Balaghat
Production House : Udaan Production

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state