ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

अम्बे अम्बे जपो चली आएगी भवानी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Mar 5, 2024
अम्बे अम्बे जपो चली आएगी भवानी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

अम्बे अम्बे जपो चली आएगी भवानी भजन लिरिक्स

Ambe Ambe Japo Chali Aayegi Bhawani

अम्बे अम्बे जपो चली आएगी भवानी भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज राधे राधे जपो चले आएँगे बिहारी।

अम्बे अम्बे जपो चली आएगी भवानी,
अम्बे अम्बे रटो चली आएगी भवानी,
आएगी भवानी चली आएगी भवानी,
आएगी भवानी चली आएगी भवानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।।

ब्रम्हा जी पुकारे और पुकारे ब्रम्हाणी,
विष्णु जी पुकारे और पुकारे लक्ष्मीरानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।।

रूद्र मेरे शिवशम्भु माँ है रुद्राणी,
आगे लंगर पीछे भैरव बिच में महारानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।।

कंचन काया होगी जो आएगी कात्यायनी,
ममतामई है मैया हम है अज्ञानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।।

राम जी पुकारे और पुकारे सीता रानी,
मांग लेंगे वर मेरी माँ है वरदानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।।

छोड़ दे पाखंड नाम जपले तू प्राणी,
होगी रे सफल तेरी बाकी जिंदगानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।।

करुणा की सागर ये ही माता कल्याणी,
दीनो को दयाल करे वैष्णो रानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।।

सदा नाम माई का ये दुनिया है फानी,
नहीं देखा मैंने मैया तुमसा भी दानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।।

बोल ना तू बड़े बोल होगा अभिमानी,
महिमा ना जाए मेरी मैया की बखानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।।

करेगी कमाल मेरी कमलारानी,
मंगल करेगी बन मंगलरानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।।

जपले तू नाम चाँद शुद्ध होगी वाणी,
सुनके पुकार तेरी आई माता रानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।।

📖 Related: अब तो बुला लो एक बार खाटू आने को मन बड़ा तरसे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

अम्बे अम्बे जपो चली आएगी भवानी,
अम्बे अम्बे रटो चली आएगी भवानी,
आएगी भवानी चली आएगी भवानी,
आएगी भवानी चली आएगी भवानी,
अम्बे अम्बे जपों चली आएगी भवानी।।

Singer Chaand Kumar Chaand

अम्बे अम्बे जपो चली आएगी भवानी भजन Video

अम्बे अम्बे जपो चली आएगी भवानी भजन Video

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state