ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

अखियों से बहने दे चरणों में धार को भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 13, 2024
अखियों से बहने दे चरणों में धार को भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

अखियों से बहने दे चरणों में धार को भजन लिरिक्स

Ankhiyon Se Behne De Charno Me Dhar Ko

अखियों से बहने दे चरणों में धार को भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: अखियां नू रेण दे।

अखियों से बहने दे,
चरणों में धार को।

दोहा खूब मैं रोया चुपके चुपके,
दर्द छुपाकर सीने में,
पर जबसे तेरे प्यार में रोया,
आया मज़ा मुझे जीने में।

अखियों से बहने दे,
चरणों में धार को,
जिंदगी भर नहीं,
भूलूँ तेरे प्यार को।।

जितना भी चाहा मैंने,
उससे भी ज़्यादा,
औकात मेरी बनाई है बाबा,
कभी कम ना करना मेरे,
किसी अधिकार को,
जिंदगी भर नहीं,
भूलूँ तेरे प्यार को।।

बनके रहूँ मैं तेरी,
महफ़िल का हिस्सा,
मशहूर हो जाये,
तेरा मेरा किस्सा,
ओझल ना होने देना,
मेरे इस विचार को,
जिंदगी भर नहीं,
भूलूँ तेरे प्यार को।।

अब ना शिकायत कोई,
जमाने से हमको,
सदा मुस्कुराता हूँ,
खुशी हो या ग़म हो,
यूँ ही बनाये रखना,
मेरे व्यवहार को,
जिंदगी भर नहीं,
भूलूँ तेरे प्यार को।।

दो दिन की ज़िंदगी है,
दो दिन का मेला,
आया अकेला जाएगा अकेला,
साथी बनाया मैंने,
लखदातार को,
जिंदगी भर नहीं,
भूलूँ तेरे प्यार को।।

अंखियों से बहने दे,
चरणों में धार को,
जिंदगी भर नहीं,
भूलूँ तेरे प्यार को।।

अखियों से बहने दे चरणों में धार को भजन Video

अखियों से बहने दे चरणों में धार को भजन Video

📖 Related: बजरंग बाला जय हो अंजनी के लाला रे भजन लिरिक्स Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state