Anup Jalota, – Raam Naam Ati Meethaa Hai
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Anup Jalota, – Raam Naam Ati Meethaa Hai
राम नाम अति मीठा है,
कोई गा के देख ले
आ जाते है राम,
कोई बुला के देख ले
राम नाम अति मीठा है,
कोई गा के देख ले
आ जाते है राम,
कोई बुला के देख ले
राम नाम अति मीठा है
जिस घर में अंधकार,
वहां मेहमान कहां से आए।
जिस मन में अभिमान,
वहां भगवान कहा से आए॥
अपने मन मंदिर में,
ज्योत जलाके देख ले।
आ जाते है राम,
कोई बुला के देख ले॥
राम नाम अति मीठा है,
कोई गा के देख ले।
आ जाते है राम,
कोई बुला के देख ले॥
आधे नाम पे आ जाते,
हो कोई बुलाने वाला।
बिक जाते है राम,
कोई हो मोल चुकाने वाला॥
कोई शबरी झूठे बेर
खिलाके देख ले।
आ जाते है राम,
कोई बुला के देख ले॥
राम नाम अति मीठा है,
कोई गा के देख ले।
आ जाते है राम,
कोई बुला के देख ले॥
मन भगवान् का मन्दिर है,
जहाँ मैल न आने देना।
हीरा जन्म अनमोल मिला है,
इसे व्यर्थ गँवा न देना॥
शीश झुके हरि मिलते हैं,
झुकाके देख ले।
आ जाते है राम,
कोई बुला के देख ले॥
राम नाम अति मीठा है,
कोई गा के देख ले।
आ जाते है राम,
कोई बुला के देख ले॥
📖 Related: हे स्वामिनी मम अभिलाष यही श्री राधा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs