अपना बनाये रखना श्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
अपना बनाये रखना श्याम भजन लिरिक्स
Apna Banaye Rakhna Bhajan
अपना बनाये रखना श्याम भजन लिरिक्स (हिन्दी)
अपना बनाया है तो,
अपना बनाये रखना,
हुई गलतियां जो मुझसे,
उनको भुलाये रखना,
अपना बनाया है तो,
अपना बनाए रखना।।
तेरा प्यार जो मिला है,
अब ना कोई गिला है,
इस दिल में अपनी सूरत,
प्यारे बसाये रखना,
अपना बनाया है तो,
अपना बनाए रखना।।
मेरी ज़िन्दगी है तुमसे,
कभी रूठना ना हमसे,
है पागलों की चाहत,
चाहत बनाये रखना,
अपना बनाया है तो,
अपना बनाए रखना।।
मेरी आखिरी तमन्ना,
ओ सांवरे बिहारी,
चरणों की सेवा मांगू,
इनमे लगाए रखना,
अपना बनाया है तो,
अपना बनाए रखना।।
अपना बनाया है तो,
अपना बनाये रखना,
हुई गलतियां जो मुझसे,
उनको भुलाये रखना,
अपना बनाया है तो,
अपना बनाए रखना।।
अपना बनाये रखना श्याम भजन Video
अपना बनाये रखना श्याम भजन Video
📖 Related: कन्हैया कन्हैया तू रहता किधर है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs