ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

अपने भक्तों पर सांवरिया इतना कर देना उपकार Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 11, 2024
अपने भक्तों पर सांवरिया इतना कर देना उपकार Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

अपने भक्तों पर सांवरिया इतना कर देना उपकार लिरिक्स

Apne Bhakto Par Sawariya Itna Kar Dena Upkar

अपने भक्तों पर सांवरिया इतना कर देना उपकार लिरिक्स (हिन्दी)

अपने भक्तों पर सांवरिया,
इतना कर देना उपकार,
आंगन हरा भरा कर देना,
मेरा सुखी रहे परिवार।।

 कोई भी विपदा ना घर पर आए,
घर का स्वामी करोड़ों कमाए,
मेरे बच्चे रहे बस निरोगी,
मेरे दिल को तसल्ली तभी होगी,
मेरे मायके में भाई का,
बाबा खूब चले व्यापार,
अपने भक्तो पर सांवरिया,
इतना कर देना उपकार।।

चले बच्चों की अच्छी पढ़ाई,
मेरी बिटिया की हो जाए सगाई,
अपने घर वह खुशी से प्रभु जाए,
मिले अच्छा सा मुझको जवाई,
मेरी बिटिया को सांवरिया,
देना अच्छा सा घर बार,
अपने भक्तो पर सांवरिया,
इतना कर देना उपकार।।

बहु देना मुझे तुम ऐसी,
उसकी सूरत हो सीता के जैसी,
वह चरित्र प्रभु उर्मिल सा लाए,
मेरा बेटा भी लाखों कमाए,
बहु के हाथों से करवाऊं,
तेरा सांवरिया सिंगार,
अपने भक्तो पर सांवरिया,
इतना कर देना उपकार।।

अपने जीवन को सुख से बिताएं,
मुश्किलें बनकर बाधा ना आए,
कर्जा मुझ पर ना हो सांवरिया,
नाचू दर पर तेरे हो बावरिया,
मोहन सागर मांगे,
मोहन तुझसे तेरा ये दरबार,
अपने भक्तो पर सांवरिया,
इतना कर देना उपकार।।

अपने भक्तों पर सांवरिया,
इतना कर देना उपकार,
आंगन हरा भरा कर देना,
मेरा सुखी रहे परिवार।।

अपने भक्तों पर सांवरिया इतना कर देना उपकार Video

अपने भक्तों पर सांवरिया इतना कर देना उपकार Video

📖 Related: देना हो तो दीजिए जनम जनम का साथ अब तो कृपा कर दीजिए, जनम जनम का साथ Lyrics Bhajans Bhakti Songs

गायक मोहन सागर।
7988271405

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state