बाबा हर हालात बदलेगा श्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
बाबा हर हालात बदलेगा श्याम भजन लिरिक्स
Baba Har Halat Badlega
बाबा हर हालात बदलेगा श्याम भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: अफसाना लिख रही हूँ।
सच्चा भरोसा तेरी,
बिगड़ी बात बदलेगा,
आ श्याम शरण में,
बाबा हर हालात बदलेगा,
बाबा हर हालात बदलेंगा।।
बस इतना रख विश्वास,
बाबा मेरे साथ है,
खाटू वाले का हर पल,
मेरे सिर पर हाथ है,
कैसी भी कठिन घड़ी हो,
रातों रात बदलेगा,
आ श्याम शरण में,
बाबा हर हालात बदलेंगा।।
कोई कितना भी बहकाए,
दरबार ना छोड़ो,
गर जोड़ लिया है रिश्ता,
मेरे यार ना तोड़ो,
बस देखते रहना सबकुछ,
अकस्मात बदलेगा,
आ श्याम शरण में,
बाबा हर हालात बदलेंगा।।
ये हाथ पकड़ कर तेरा,
तेरे साथ चलेगा,
मेरा खाटू वाला ले हाथों में,
ले हाथ चलेगा,
गर भावना सच्ची होगी,
जज्बात बदलेगा,
आ श्याम शरण में,
बाबा हर हालात बदलेंगा।।
चाहे जमाना बेरी हो,
दुश्मन हजार हो,
तेरे सामने खड़ा ये,
बैरी संसार हो,
रोमी तेरे हर दुश्मन के,
ख़यालात बदलेगा,
आ श्याम शरण में,
बाबा हर हालात बदलेंगा।।
सच्चा भरोसा तेरी,
बिगड़ी बात बदलेगा,
आ श्याम शरण में,
बाबा हर हालात बदलेगा,
बाबा हर हालात बदलेंगा।।
बाबा हर हालात बदलेगा श्याम भजन Video
बाबा हर हालात बदलेगा श्याम भजन Video
📖 Related: Rudrashtakam Stotram Shiva Stuti