बाबा का जन्मदिन आया है खुशियों का संदेसा लाया है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 बाबा का जन्मदिन आया है खुशियों का संदेसा लाया है लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 बाबा का जन्मदिन आया है खुशियों का संदेसा लाया है Video
बाबा का जन्मदिन आया है खुशियों का संदेसा लाया है लिरिक्स
Baba Ka Janamdin Aaya Hai Khushiyo Ka Sandesha Laya Hai
बाबा का जन्मदिन आया है खुशियों का संदेसा लाया है लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: कलयुग में सिद्ध हो।
बाबा का जन्मदिन आया है,
खुशियों का संदेसा लाया है,
जितने भी लाडले श्याम के है,
सबको बाबा ने बुलाया है,
बाबा का जनम दिन आया हैं,
खुशियों का संदेसा लाया है।।
रींगस से निशान उठाएंगे,
जयकारे श्याम के लगाएंगे,
हैप्पी बर्थडे खाटू वाले,
रस्ते भर कहते जाएंगे,
पूरा एक बरस इंतजार किया,
तब जाकर यह दिन आया है,
बाबा का जनम दिन आया हैं,
खुशियों का संदेसा लाया है।।
बाबा के जन्मदिन पर खाटू,
नगरी दुल्हन सी सजाई है,
कहीं ढोल नगाड़े बाज रहे,
और कहीं बजे शहनाई है,
बाबा के दीवाने झूम रहे,
और मस्त धमाल मचाया है,
बाबा का जनम दिन आया हैं,
खुशियों का संदेसा लाया है।।
सुन्दर फूलों को चुन चुन कर,
बाबा का श्रृंगार कराएंगे,
और रंग बिरंगे गुब्बारे,
दरबार में हम लगवाएंगे,
जो देखे बस वो यही कहे,
आज चाँद जमीं पर आया है,
बाबा का जनम दिन आया हैं,
खुशियों का संदेसा लाया है।।
बाबा का जनम दिन आया है,
खुशियों का संदेसा लाया है,
जितने भी लाडले श्याम के है,
सबको बाबा ने बुलाया है,
बाबा का जनम दिन आया हैं,
खुशियों का संदेसा लाया है।।
बाबा का जन्मदिन आया है खुशियों का संदेसा लाया है Video
बाबा का जन्मदिन आया है खुशियों का संदेसा लाया है Video
📖 Related: जहाँ बरसाना है वही बस जाना है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs