बाबा के मंदिर का जीर्णोद्धार हो रहा है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 बाबा के मंदिर का जीर्णोद्धार हो रहा है लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 बाबा के मंदिर का जीर्णोद्धार हो रहा है Video
बाबा के मंदिर का जीर्णोद्धार हो रहा है लिरिक्स
Baba Ke Mandir Ka Jirnoddhar Ho Raha Hai
बाबा के मंदिर का जीर्णोद्धार हो रहा है लिरिक्स (हिन्दी)
श्याम प्रेमियों का सपना,
साकार हो रहा है,
बाबा के मंदिर का,
जीर्णोद्धार हो रहा है।।
कलयुग है इनके नाम,
ये दुनिया जान गई,
और शीश की पूजा की,
शक्ति पहचान गयी,
घर घर में प्रभु भक्ति से,
चमत्कार हो रहा है,
बाबा के मँदिर का,
जीर्णोद्धार हो रहा है।।
आते हैं लाखों लाख,
मंदिर में सवाली,
मुंह माँगा मिलता है,
कोई जाता ना खाली,
अरे श्याम दीवाना,
ये सारा संसार हो रहा है,
बाबा के मँदिर का,
जीर्णोद्धार हो रहा है।।
भक्तों के लिए स्थान,
बदलेंगे भगवान,
नई जगह बिराजेंगे,
बालाजी गोपीनाथ,
दिन पर दिन प्रभु का,
बड़ा परिवार हो रहा है,
बाबा के मँदिर का,
जीर्णोद्धार हो रहा है।।
संगमरमर का मंदिर,
होगा बड़ा आलीशान,
बड़ा दिव्य भव्य होगा,
वो बिलकुल स्वर्ग समान,
शुभ घडी का सबको,
मोहित इंतज़ार हो रहा है,
बाबा के मँदिर का,
जीर्णोद्धार हो रहा है।।
श्याम प्रेमियों का सपना,
साकार हो रहा है,
बाबा के मंदिर का,
जीर्णोद्धार हो रहा है।।
Singer Sanjay Pareek Ji
बाबा के मंदिर का जीर्णोद्धार हो रहा है Video
बाबा के मंदिर का जीर्णोद्धार हो रहा है Video
📖 Related: राम जपो या जपो घनश्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs