बाबा महाकाल तेरा सारा जग दीवाना है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
बाबा महाकाल तेरा सारा जग दीवाना है लिरिक्स
Baba Mahakal Tera Sara Jag Deewana Hai
बाबा महाकाल तेरा सारा जग दीवाना है लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: तुम तो ठहरे।
बाबा महाकाल तेरा,
सारा जग दीवाना है,
मैं भी दर पे आया हूँ,
छोड़कर जमाना है।।
दर्श मुझको दे देना,
आस ये लगी दिल में,
दर्श मैंने माँगा है,
माँगा ना खजाना है,
बाबा महांकाल तेरा,
सारा जग दीवाना है।।
बाबा तीनो लोको में,
तेरा लोक है भारी,
महाकाल लोक तेरा,
सबसे सुहाना है,
बाबा महांकाल तेरा,
सारा जग दीवाना है।।
आके तेरी चौखट पे,
प्रेमी हो गया पागल,
महाकाल मंदिर में,
अब मेरा ठिकाना है,
बाबा महांकाल तेरा,
सारा जग दीवाना है।।
बाबा महाकाल तेरा,
सारा जग दीवाना है,
मैं भी दर पे आया हूँ,
छोड़कर जमाना है।।
गायक शुभम प्रजापत।
बाबा महाकाल तेरा सारा जग दीवाना है Video
बाबा महाकाल तेरा सारा जग दीवाना है Video
📖 Related: आप संग हो मेरे और क्या चाहिये | Lyrics, Video | Krishna Bhajans