बाबा मेरी बेटी को बस ऐसा परिवार मिले Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 बाबा मेरी बेटी को बस ऐसा परिवार मिले लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 बाबा मेरी बेटी को बस ऐसा परिवार मिले Video
बाबा मेरी बेटी को बस ऐसा परिवार मिले लिरिक्स
Baba Meri Beti Ko Bas Aisa Parivar Mile
बाबा मेरी बेटी को बस ऐसा परिवार मिले लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: बाबुल का ये घर।
बाबा मेरी बेटी को,
बस ऐसा परिवार मिले,
जहाँ तेरा कीर्तन हो,
और जहाँ तेरी ज्योत जले।।
बड़े नाजों से पाला है,
कलेजे के टुकड़े को,
कैसे नजरों से दुर करुँ,
इस चाँद जैसे मुखड़े को,
आँसु आँखों में ना आये कभी,
इसे ऐसा घरबार मिले।।
बाबुल भी तु ही है,
और माँ भी तु ही है,
चुनड़ी उढ़ाना इसे,
अब भाई भी तु ही है,
सिर पे हाथ रहे तेरा,
बस ऐसा उपहार मिले।।
मैं दुनिया में रहूँ ना रहूँ,
यह रिश्ता निभा देना,
कमी मेरी कभी इसको,
केशव आने नही देना,
याद आये कभी ना मेरी,
बाबा ऐसा तेरा प्यार मिले।।
बाबा मेरी बेटी को,
बस ऐसा परिवार मिले,
जहाँ तेरा कीर्तन हो,
और जहाँ तेरी ज्योत जले।।
गायक सुनील शर्मा / अनीता तंवर
लेखक मनीष शर्मा
बाबा मेरी बेटी को बस ऐसा परिवार मिले Video
बाबा मेरी बेटी को बस ऐसा परिवार मिले Video
📖 Related: खाटू के श्याम बिहारी तेरी महिमा है भारी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs