बाबा सुनेगा तेरी दिल खोल के सुना ले रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 बाबा सुनेगा तेरी दिल खोल के सुना ले रे लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 बाबा सुनेगा तेरी दिल खोल के सुना ले रे Video
बाबा सुनेगा तेरी दिल खोल के सुना ले रे लिरिक्स
Baba Sunega Teri Dil Khol Ke Suna Le Re
बाबा सुनेगा तेरी दिल खोल के सुना ले रे लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: ओ दूर के मुसाफिर।
बाबा सुनेगा तेरी,
दिल खोल के सुना ले रे,
होजा तू सांवरे का,
वो ही तुझे संभाले,
बाबा सुनेगा तेरी।।
क्यों है उदास पगले,
बाबा है साथ तेरे,
होगा नया सवेरा,
मिट जाएंगे अँधेरे,
जीवन की डोर अपनी,
कर श्याम के हवाले रे,
होजा तू सांवरे का,
वो ही तुझे संभाले,
बाबा सुनेगा तेरी।।
जो सब को पालता है,
कैसे उसे भुलाएं,
वो दर्द प्रेमियों का,
इक पल ना देख पाए,
तुझको लगेगी कलियाँ,
जो पाँव में है छाले रे,
होजा तू सांवरे का,
वो ही तुझे संभाले,
बाबा सुनेगा तेरी।।
विश्वास करले पंकज;
ये दिन भी ना रहेंगे,
जिनसे मिली है नफरत,
वो ही पलकों पे रखेंगे,
तू प्यारा सांवरे का,
बोलेंगे दुनिया वाले रे,
होजा तू सांवरे का,
वो ही तुझे संभाले,
बाबा सुनेगा तेरी।।
बाबा सुनेगा तेरी,
दिल खोल के सुना ले रे,
होजा तू सांवरे का,
वो ही तुझे संभाले,
बाबा सुनेगा तेरी।।
बाबा सुनेगा तेरी दिल खोल के सुना ले रे Video
बाबा सुनेगा तेरी दिल खोल के सुना ले रे Video
📖 Related: भेरू ढोल के ढमाका बैगो आजा रे भेरुजी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs