बाबा तेरे बर्थडे पर कीर्तन करवाएंगे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
बाबा तेरे बर्थडे पर कीर्तन करवाएंगे लिरिक्स
Baba Tere Birthday Par Kirtan Karvayenge
बाबा तेरे बर्थडे पर कीर्तन करवाएंगे लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: तू किरपा कर बाबा।
बाबा तेरे बर्थडे पर,
कीर्तन करवाएंगे,
कीर्तन में हम तुमको,
बाबा खूब सजायेंगे,
बाबा तेरे बर्थ डे पर,
कीर्तन करवाएंगे।।
हम सभी प्रेमियों को,
बड़े दिल से बुलाएँगे,
और सब मिलकर बाबा,
तुम्हे भाव सुनाएंगे,
इन भावों में बाबा,
तुम्हे खूब नहलाएंगे,
बाबा तेरे बर्थ डे पर,
कीर्तन करवाएंगे।।
हम भावों की माला,
तुमको पहनाएंगे,
आंसू के गंगा जल से,
प्रभु चरण धुलायेंगे,
इस प्रेम के चन्दन से,
तुम्हे तिलक लगाएंगे,
बाबा तेरे बर्थ डे पर,
कीर्तन करवाएंगे।।
तुम झूमोगे बाबा,
हम खुश हो जायेंगे,
और नाच नाच के श्याम,
सब धूम मचाएंगे,
तेरी एक हंसी पे श्याम,
दीपू लुट जायेगा,
बाबा तेरे बर्थ डे पर,
कीर्तन करवाएंगे।।
बाबा तेरे बर्थडे पर,
कीर्तन करवाएंगे,
कीर्तन में हम तुमको,
बाबा खूब सजायेंगे,
बाबा तेरे बर्थ डे पर,
कीर्तन करवाएंगे।।
बाबा तेरे बर्थडे पर कीर्तन करवाएंगे Video
बाबा तेरे बर्थडे पर कीर्तन करवाएंगे Video
📖 Related: राधा रानी के चरण प्यारे प्यारे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs