बाबा ये फरियाद करे श्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
बाबा ये फरियाद करे श्याम भजन लिरिक्स
Baba Ye Fariyad Kare
बाबा ये फरियाद करे श्याम भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: नगरी नगरी द्वारे द्वारे।
कतरा कतरा बहते बहते,
बाबा ये फरियाद करे,
उसकी आस कभी ना टूटे,
जो बस तुझको याद करे,
कतरा कतरा बहते बहते,
बाबा ये अरदास करे।।
बड़ी कठिन है राह लगन की,
तेरे सहारे चल लेंगे,
प्रेमी कहते बाबा अपने,
हर मुश्किल का हल देंगे,
उसका कोई कैसे बिगाड़े,
तू जिसके सर हाथ धरे,
कतरा कतरा बहते बहते,
बाबा ये अरदास करे।।
मन की बातें जिसको कह दे,
वो एक तू है सांवरिया,
तू प्रेमी के भाव को देखे,
किसने क्या अर्पण किया,
तू उन नैनो में बस जाए,
जो नैना है प्रेम भरे,
कतरा कतरा बहते बहते,
बाबा ये अरदास करे।।
पकड़ के रखना हाथ हमारा,
भवसागर तर जाएंगे,
अपने लायक हमें बना लो,
तो सेवा कर पाएंगे,
जब जब जनम मिले पंकज को,
तुम रहना बस नाथ मेरे,
कतरा कतरा बहते बहते,
बाबा ये अरदास करे।।
कतरा कतरा बहते बहते,
बाबा ये फरियाद करे,
उसकी आस कभी ना टूटे,
जो बस तुझको याद करे,
कतरा कतरा बहते बहते,
बाबा ये अरदास करे।।
Singer & Lyrics Gyaan Pankaj
बाबा ये फरियाद करे श्याम भजन Video
बाबा ये फरियाद करे श्याम भजन Video
📖 Related: मेरो गोपाला नंद के लाला | Lyrics, Video | Krishna Bhajans