बाबोसा का दर जग में मशहूर भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
बाबोसा का दर जग में मशहूर भजन लिरिक्स
Babosa Ka Dar Jag Me Mashhoor
बाबोसा का दर जग में मशहूर भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज तेरी मेरी गल्लां हो गई।
बाबोसा का दर जग में मशहूर,
एक बार चुरू धाम जाना है जरूर,
चलो चलिये चलो द्वारे चलिये,
चलो द्वारे चलिये,
मुख पर बरसे है जिनके नूर,
प्यार लुटावे भक्तो पे भरपूर,
चलो चलिये चलो द्वारे चलिये,
चलो द्वारे चलिये,
लगता है प्यारा चुरू धाम रे,
बनते है भक्तो के जहाँ काम रे,
के जग में साँचा है दरबार,
यहाँ पर झुकता है संसार,
के आओ करले हम दीदार,
हाँ चलकर चुरू के दरबार।।
भारत राजस्थान में चुरू,
है एक पावन धाम,
माँ छगनी का है ये दुलारा,
बाबोसा है नाम,
कोठारी कुल का है उजियारा,
चमका बनकर दिव्य सितारा,
लगता है प्यारा चुरू धाम रे,
बनते है भक्तो के जहाँ काम रे,
के जग में साँचा है दरबार,
यहाँ पर झुकता है संसार,
के आओ करले हम दीदार,
हाँ चलकर चुरू के दरबार।।
श्री बालाजी रूप में,
कलयुग के देव महान,
संकट उनके हरते पल में,
जो धरे इनका ध्यान,
सच्चे दिल से जिसने,
अर्जी लगाई,
दर पर उनकी,
हुई सुनवाई,
लगता है प्यारा चुरू धाम रे,
बनते है भक्तो के जहाँ काम रे,
के जग में साँचा है दरबार,
यहाँ पर झुकता है संसार,
के आओ करले हम दीदार,
हाँ चलकर चुरू के दरबार।।
बाबोसा का दर जग में मशहूर,
एक बार चुरू धाम जाना है जरूर,
चलो चलिये चलो द्वारे चलिये,
चलो द्वारे चलिये,
मुख पर बरसे है जिनके नूर,
प्यार लुटावे भक्तो पे भरपूर,
चलो चलिये चलो द्वारे चलिये,
चलो द्वारे चलिये,
लगता है प्यारा चुरू धाम रे,
बनते है भक्तो के जहाँ काम रे,
के जग में साँचा है दरबार,
यहाँ पर झुकता है संसार,
के आओ करले हम दीदार,
हाँ चलकर चुरू के दरबार।।
📖 Related: Bajrang Baan by Narendra Chanchal - Hanuman Mantra
सिंगर विजय चौहान एवम वंशिका मेहता।
रचनाकार दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर।
नागदा जक्शन, म.प्र.
बाबोसा का दर जग में मशहूर भजन Video
बाबोसा का दर जग में मशहूर भजन Video