बालाजी सरकार हमारे आकर के दुःख हरना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
बालाजी सरकार हमारे आकर के दुःख हरना लिरिक्स
Balaji Sarkar Hamare Aakar Ke Dukh Harna
बालाजी सरकार हमारे आकर के दुःख हरना लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: जाते हो परदेस पिया।
बालाजी सरकार हमारे,
आकर के दुःख हरना,
भक्त खड़े है दर पे तेरे,
भक्त खड़े है दर पे तेरे,
उनको दर्श दिखाना,
बालाजी सरकार हमारें,
आकर के दुःख हरना।।
दर से तेरे ओ बालाजी,
खाली कोई भक्त ना जाए,
मन मुरादें पा जाए वो,
नाम जो तेरा निशदिन गाए,
खोलो अब भंडार दया का,
द्वार पे तेरे संगत आई,
बालाजी सरकार हमारें,
आकर के दुःख हरना।।
रामचंद्र के सेवक हो तुम,
और मैं तेरा दीवाना हूँ,
जीवन के एक एक पल में,
मैं तेरी पूजा करती हूँ,
हलचल मांगे दर्शन तेरा,
अब आ जाओ सेवक आते,
बालाजी सरकार हमारें,
आकर के दुःख हरना।।
बालाजी सरकार हमारे,
आकर के दुःख हरना,
भक्त खड़े है दर पे तेरे,
भक्त खड़े है दर पे तेरे,
उनको दर्श दिखाना,
बालाजी सरकार हमारें,
आकर के दुःख हरना।।
Rajkumar Hulchal & Anjana Raj
बालाजी सरकार हमारे आकर के दुःख हरना Video
बालाजी सरकार हमारे आकर के दुःख हरना Video
📖 Related: New Ganesha Bhajan By Sonu Nigam Sharanam Prapadye