बलिहारी नंद लाल की भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
बलिहारी नंद लाल की भजन लिरिक्स
Balihari Nandlal Ki
बलिहारी नंद लाल की भजन लिरिक्स (हिन्दी)
चिंता करे बलाये हमारी,
इस माया जंजाल की,
बलिहारी बलिहारी बोलो,
बलिहारी नंद लाल की,
बलिहारी बलिहारी बोलो,
बलिहारी नंदलाल की।।
जिस मालिक ने जनम दिया है,
अन्न वस्त्र भी देवेगा,
सर ढकने को छत देवेगा,
खबर हमारी लेवेगा,
भजन करो निर्भय हो,
चिंता छोड़ो रोटी दाल की,
बलिहारी बलिहारी बोलो,
बलिहारी नंदलाल की।।
होगा भाग्य से मिलेगा चाहे,
घर में हो या बाहर हो,
भाग्य बिना कोई भोग ना पावे,
तीली हो या नाहर हो,
शांत रहो हर हाल में तुम और,
शरण रहो गोपाल की,
बलिहारी बलिहारी बोलो,
बलिहारी नंदलाल की।।
चिंता करे बलाये हमारी,
इस माया जंजाल की,
बलिहारी बलिहारी बोलो,
बलिहारी नंद लाल की,
बलिहारी बलिहारी बोलो,
बलिहारी नंदलाल की।।
बलिहारी नंद लाल की भजन Video
बलिहारी नंद लाल की भजन Video
📖 Related: है गुलशन में तू है बहारो में तू श्री श्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs