Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

बम बम करता भोला आया नन्द द्वार पे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 8, 2024
बम बम करता भोला आया नन्द द्वार पे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

बम बम करता भोला आया नन्द द्वार पे लिरिक्स

Bam Bam Karta Bhola Aaya Nand Dwar Pe

बम बम करता भोला आया नन्द द्वार पे लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: सौ साल पहले।

बम बम करता भोला,
आया नन्द द्वार पे,
आया नन्द द्वार पे,
दरश करा दे मैया,
तेरे नन्दलाल के,
दरश करा दे मैया,
तेरे नन्दलाल के।।

सुन अलख अलख की टेर,
यशोदा बाहर आई है,
वो भर मोतियन को थाल,
भिक्षा ले बाहर आई है,
भिक्षा लेके जाओ बाबा,
सोया मेरा लाल है,
सोया मेरा लाल है,
दरश करा दे मैया,
तेरे नन्दलाल के।।

मैं भिक्षा का नहीं भूखा,
मैया सुनले अर्जी मेरी,
तेरे लाल के दरश करादे,
मैया हो रही मुझको देरी,
श्याम के दर्शन बिना,
जिया बेकरार है,
जिया बेकरार है,
दरश करा दे मैया,
तेरे नन्दलाल के।।

तुझे लाला के दरश करा दूँ रे,
क्या मुख से बकता है,
तेरी देख भयानक सूरत से,
डर मुझको लगता है,
कंस का भेजा छलिया,
आया मेरे द्वार पे,
आया मेरे द्वार पे,
दरश करा दे मैया,
तेरे नन्दलाल के।।

बिन दरश किए नहीं जाऊं,
माता पक्की विचारी है,
तेरे लाला से सुनले मैया,
मेरी यारी पुराणी है,
लिनी फकीरी मैं,
इसी के नाम पे,
इसी के नाम पे,
दरश करा दे मैया,
तेरे नन्दलाल के।।

अरे मोहन मीत पुराना,
क्या तू बात बनाता है,
तू है बूढ़ा बाबा,
मेरा कंवर कन्हैया है,
जाके जंगल में बाबा,
गुण गाओ राम के,
गुण गाओ राम के,
दरश करा दे मैया,
तेरे नन्दलाल के।।

📖 Related: सब जग ईश्वर रूप लखावे गीता माँ की दीक्षा है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

ये सुनकर शंकर समझ गए,
वो हरि गुण गाने लगे,
अब भीतर सोए मोहन,
चमक के नींद से जागे,
दौड़ी आई माता यशोदा,
कर रही प्यार है,
कर रही प्यार है,
दरश करा दे मैया,
तेरे नन्दलाल के।।

कर लाख जतन वो हारी,
मोहन एक नहीं माने,
आखिर हो लाचार,
वो लाई शिव रे आगे,
हंसने लगे है गिरधर,
धर मस्त ध्यान में,
धर मस्त ध्यान में,
दरश करा दे मैया,
तेरे नन्दलाल के।।

ये देख यशोदा बोली,
बाबा गुस्सा ना करियो,
मैं तो ले आई मेरे लाल को,
तुम दर्शन करियो,
शंकर ने खोली पलके,
दर्श भगवान के,
दर्श भगवान के,
दरश करा दे मैया,
तेरे नन्दलाल के।।

बम बम करता भोला,
आया नन्द द्वार पे,
आया नन्द द्वार पे,
दरश करा दे मैया,
तेरे नन्दलाल के,
दरश करा दे मैया,
तेरे नन्दलाल के।।

स्वर रमेश दाधीच।

बम बम करता भोला आया नन्द द्वार पे Video

बम बम करता भोला आया नन्द द्वार पे Video

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state