बीच भंवर में नैया हमारी हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 बीच भंवर में नैया हमारी हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 बीच भंवर में नैया हमारी हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी Video
बीच भंवर में नैया हमारी हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी लिरिक्स
Beech Bhawar Mein Naiya Hamari
बीच भंवर में नैया हमारी हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज : तुम्ही मेरे मंदिर।
बीच भंवर में नैया हमारी,
हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी,
हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी।।
तेरा है भरोसा तेरा आसरा है,
इतना तो प्यारे तुम्हे भी पता है,
सब जानते हो हे चक्रधारी,
हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी।।
तेरे सिवा मैं किसको बुलाऊँ,
किसपे मैं अपना जोर चलाऊँ,
झूठा दिखावा है ये दुनियादारी,
हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी।।
तुम्हे ही पुकारूँ बाट निहारूं,
पल पल मैं तेरा नाम उचारूं,
तुम्ही पे टिकी है नजरें हमारी,
हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी।।
विश्वास मेरा टूटे ना स्वामी,
विनती यही है ना हो बदनामी,
बिन्नू से तेरी पुरानी है यारी,
हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी।।
बीच भंवर में नैया हमारी,
हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी,
हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी।।
बीच भंवर में नैया हमारी हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी Video
बीच भंवर में नैया हमारी हमें श्याम प्यारे जरुरत तुम्हारी Video
📖 Related: मोको लाग्यो रे सतसंगी थारो भाग जाग्यो रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs