भैरव देवा मेरे भैरव देवा तेरा नाम लिया है Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 भैरव देवा मेरे भैरव देवा तेरा नाम लिया है लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 भैरव देवा मेरे भैरव देवा तेरा नाम लिया है Video
भैरव देवा मेरे भैरव देवा तेरा नाम लिया है लिरिक्स
Bhairav Deva Mere Bhairav Deva Tera Naam Liya Hai
भैरव देवा मेरे भैरव देवा तेरा नाम लिया है लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: श्याम बाबा मेरे श्याम बाबा।
भैरव देवा मेरे,
भैरव देवा,
तेरा नाम लिया है,
रात दिन मैंने,
सुबह शाम शाम लिया है।।
ॐ बम भैरव मंत्र है प्यारा,
प्रेम से जिसने भी ये उच्चारा,
खुश हो जाता अम्बा का दुलारा,
भैरव नाम है जग से न्यारा,
भक्ति भावना तेरी,
भक्ति भावना,
हर रोज करता हूँ,
रात दिन मैं तो,
सुबह शाम करता हूँ।।
भैरव नाम की महिमा भारी,
जिसको जपते है नर और नारी,
दिल से पुकारो तुम एक वारी,
सुन लेगा वो बात तुम्हारी,
बिन मांगे हाँ,
बिन मांगे,
बेदाम दिया है,
रात दिन जिसने,
सुबह शाम शाम दिया है।।
रोम रोम में भैरव देवा,
सांस सांस में भैरव देवा,
मन मंदिर में भैरव देवा,
है इस दिल मे भैरव देवा,
दास नितिन,
दिलबर दास नितिन,
को प्यार दिया है,
रात दिन तुमने,
सुबह शाम शाम दिया है।।
भैरव देवा मेरे,
भैरव देवा,
तेरा नाम लिया है,
रात दिन मैंने,
सुबह शाम शाम लिया है।।
भैरव देवा मेरे भैरव देवा तेरा नाम लिया है Video
भैरव देवा मेरे भैरव देवा तेरा नाम लिया है Video
गायक नितन जैन विजयनगर।
लेखक दिलीप सिंह सिसोदिया दिलबर।
📖 Related: जय जय शनि देव महाराज रखलो भक्तन की तुम लाज | Lyrics, Video | Shani Dev Bhajans