भज राम सिया मनवा हिंदी भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
भज राम सिया मनवा हिंदी भजन लिरिक्स
Bhaj Ram Siya Manva
भज राम सिया मनवा हिंदी भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: तुझे प्यार से देखने वाला।
झूठी दुनिया से मन को हटा के,
प्रभु चरणों में नेह लगा के,
भज रामसिया भज रामसिया,
भज राम सिया मनवा,
भज राम सिया मनवा।।
जग में आकर राम को भूला,
माया में उलझा,
लोभ मोह के जाल मे फंसकर,
जीवन उलझा,
अब भी बिगड़ा नहीं कुछ भाई,
जपले आठो याम रघुराई,
भज रामसिया भज रामसिया,
भज राम सिया मनवा।।
दशरथ नन्दन राम जिनके,
मन में समाए,
पाप ताप संताप उनके,
पास ना आए,
मिटे जीवन का अंधियारा,
मिले जीवन में सुख सारा,
भज रामसिया भज रामसिया,
भज राम सिया मनवा।।
झूठी दुनिया से मन को हटा के,
प्रभु चरणों मे नेह लगा के,
भज रामसिया भज रामसिया,
भज राम सिया मनवा,
भज राम सिया मनवा।।
गायक विद्याकान्त झा।
भज राम सिया मनवा हिंदी भजन Video
भज राम सिया मनवा हिंदी भजन Video
📖 Related: दीप जगे हर घर में हर घर में मने दीवाली | Lyrics, Video | Raam Bhajans