ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

भरो ना झोली श्याम पुकारूँ तुमको श्याम Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Feb 19, 2024
भरो ना झोली श्याम पुकारूँ तुमको श्याम Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

भरो ना झोली श्याम पुकारूँ तुमको श्याम लिरिक्स

Bharo Na Jholi Shyam Pukaru Tumko Shyam

भरो ना झोली श्याम पुकारूँ तुमको श्याम लिरिक्स (हिन्दी)

आजा बाबा आजा अब तो,
और न तू तरसा,
निकले आँख से आंसू जैसे,
सावन है बरसा,
दुनिया से मैं हार के आया,
बाबा तेरे द्वारे,
मैंने सुना है खाटू में तुम,
हारे के हो सहारे,
भरो ना झोली श्याम,
पुकारूँ तुमको श्याम।।

जिन जिन को मैंने अपना माना,
कोई ना साथ निभाए,
तू ही बता ना बाबा अब हम,
किससे आस लगाए,
तेरे प्रेमी बन के हम,
गुणगान तेरा ही गायें,
तुझसे ना मांगे तो झोली,
और कहाँ फैलाएं,
भरों ना झोली श्याम,
पुकारूँ तुमको श्याम।।

निर्धन निर्बल मैं तो बाबा,
जैसा भी हूँ तेरा,
देख के दुनिया ताना मारे,
संकट ने है घेरा,
भव से बाबा पार लगादे,
नैया झोंके खाये,
तुझसे ना मांगे तो झोली,
और कहाँ फैलाएं,
भरों ना झोली श्याम,
पुकारूँ तुमको श्याम।।

झूठी नहीं अदालत तेरी,
झूठी दुनिया सारी,
मेरा भविष्य संवारने वाला,
तू ही श्याम मुरारी,
जय कुमार पर कृपा कर दे,
तुझसे आस लगाएं,
तुझसे ना मांगे तो झोली,
और कहाँ फैलाएं,
भरों ना झोली श्याम,
पुकारूँ तुमको श्याम।।

आजा बाबा आजा अब तो,
और न तू तरसा,
निकले आँख से आंसू जैसे,
सावन है बरसा,
दुनिया से मैं हार के आया,
बाबा तेरे द्वारे,
मैंने सुना है खाटू में तुम,
हारे के हो सहारे,
भरो ना झोली श्याम,
पुकारूँ तुमको श्याम।।

📖 Related: जिंदगी ओ सजने लगी | Lyrics, Video | Hanuman Bhajans

Singer Bhavishya Sikri

विशेष इस भजन को
उड़ जा काले कावा
तर्ज पर भी गा सकते है 🙂

भरो ना झोली श्याम पुकारूँ तुमको श्याम Video

भरो ना झोली श्याम पुकारूँ तुमको श्याम Video

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state