भरोसा कर ले जरा श्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
भरोसा कर ले जरा श्याम भजन लिरिक्स
Bharosa Karle Jara Bhajan
भरोसा कर ले जरा श्याम भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: चिट्ठी ना कोई।
ये जग तो गिराएगा,
तुझे वो ही उठाएगा,
भरोसा कर ले जरा,
ये जग तो रुलाएगा,
तुझे वो ही हंसाएगा,
भरोसा कर ले ज़रा।।
इंसान मुखौटा है,
पल पल में ये बदले,
क्यों आस लगाता है,
सब मतलब पगले,
तेरे रिश्तों को,
वो खूब निभाएगा,
भरोसा कर ले ज़रा।।
तेरे लाख हो अच्छे करम,
पर बुरा ही गाएंगे,
तुझे छोड़ भवर अपने,
फिर लौट ना आएँगे,
तेरी बिच भवर नैया,
भव पार कराएगा,
भरोसा कर ले ज़रा।।
गहरें है जखम तेरे,
भले खुद से छुपा लेना,
बिन बोले सुनता है,
बस शीश झुका देना,
कहे राधिका सांवरिया,
करके ना जताएगा,
भरोसा कर ले ज़रा।।
ये जग तो गिराएगा,
तुझे वो ही उठाएगा,
भरोसा कर ले जरा,
ये जग तो रुलाएगा,
तुझे वो ही हंसाएगा,
भरोसा कर ले ज़रा।।
भरोसा कर ले जरा श्याम भजन Video
भरोसा कर ले जरा श्याम भजन Video
📖 Related: माताजी ने ध्यावना मैया रा गुण गावणा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs