भस्म तेरे तन की बन जाऊं भोलेनाथ Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
भस्म तेरे तन की बन जाऊं भोलेनाथ लिरिक्स
Bhasm Tere Tan Ki Ban Jau Bholenath
भस्म तेरे तन की बन जाऊं भोलेनाथ लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज श्याम तेरी बंसी।
भस्म तेरे तन की,
बन जाऊं भोलेनाथ,
भक्ति में तेरी,
रम जाऊं भोलेनाथ,
शाम सुबह गुण तेरा,
गाऊं भोलेनाथ,
भक्ति में तेरी,
रम जाऊं भोलेनाथ।।
जब जब तू भंगिया को,
हाथ से लगाए,
प्याले के रूप में तू,
मुझको ही पाए,
जैसा तू ढाले,
ढल जाऊं भोलेनाथ,
भक्ति में तेरी,
रम जाऊं भोलेनाथ।।
खोया रहूं भोले,
सेवा में तेरी,
अंतिम यही है,
अभिलाषा शिव मेरी,
धूल तेरे पग की,
बन जाऊं भोलेनाथ,
भक्ति में तेरी,
रम जाऊं भोलेनाथ।।
कर दूँ ये जीवन,
मैं तुझको समर्पण,
तेरा दिया कर दूँ,
तुझको ही अर्पण,
नाम तेरा हर पल,
मैं गाऊं भोलेनाथ,
भक्ति में तेरी,
रम जाऊं भोलेनाथ।।
भस्म तेरे तन की,
बन जाऊं भोलेनाथ,
भक्ति में तेरी,
रम जाऊं भोलेनाथ,
शाम सुबह गुण तेरा,
गाऊं भोलेनाथ,
भक्ति में तेरी,
रम जाऊं भोलेनाथ।।
Singer Sanjay Chauhan
भस्म तेरे तन की बन जाऊं भोलेनाथ Video
भस्म तेरे तन की बन जाऊं भोलेनाथ Video
📖 Related: लाओ लाओ हनुमान संजीवनी Lyrics | Bhajans | Bhakti Songs