Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

भोले के दरबार से खाली नहीं जाएंगे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Dec 18, 2023
भोले के दरबार से खाली नहीं जाएंगे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

भोले के दरबार से खाली नहीं जाएंगे भजन लिरिक्स

Bhole Ke Darbar Se Khali Nahi Jayenge

भोले के दरबार से खाली नहीं जाएंगे भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज: श्याम के दरबार से।

भोले के दरबार से,
खाली नहीं जाएंगे,
खाली झोली आये है,
भरके झोली जाएंगे।।

बड़ी दूर से आस लगाकर,
तेरे दर पे आये है,
अब तो संकट मेटो बाबा,
दुःख के बहुत सताए है,
तेरे दर को छोड़कर,
और कहाँ हम जाएंगे,
खाली झोली आये है,
भरके झोली जाएंगे।।

भटक भटक कर ये जग देखा,
कोई नहीं हमारा है,
तेरा ही आधार हमें तो,
तेरा एक सहारा है,
तेरी महिमा भोले हम,
भूल कभी न पाएंगे,
खाली झोली आये है,
भरके झोली जाएंगे।।

अनगिण पापी तारे तुमने,
अनगिण भगत उबारे है,
एक तेरे दर्शन से बाबा,
हो गए वारे न्यारे है,
दर्शन करने आये है,
दर्शन करके जाएंगे,
खाली झोली आये है,
भरके झोली जाएंगे।।

नज़र दया की हमपे रखना,
सदा बुलाते रहना हो,
सबकी झोली भरदो बाबा,
बिन्नू का ये कहना हो,
सेवक तेरे द्वार से,
हँसते हँसते जाएंगे,
खाली झोली आये है,
भरके झोली जाएंगे।।

भोले के दरबार से,
खाली नहीं जाएंगे,
खाली झोली आये है,
भरके झोली जाएंगे।।

भोले के दरबार से खाली नहीं जाएंगे भजन Video

भोले के दरबार से खाली नहीं जाएंगे भजन Video

⭐Song : Bhole Ke Darbar Se Khali Nahi Jayenge
⭐Singer : Upasana Mehta
⭐Lyrics :
⭐Music: Binny Narang (9991980610)
⭐Video: Shalini Sharma (7015960610)
⭐Label : Upasana Mehta Bhajan
⭐Producer: Bhakti Sadhna (9466651081)
⭐Category: Hindi Devotional (Shyam Bhajan)

📖 Related: डेरू पे नाचूंगी आवै जोतराम की पेशी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state