भोले शंकर हम भक्तो से करते कितना प्यार Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 भोले शंकर हम भक्तो से करते कितना प्यार लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 भोले शंकर हम भक्तो से करते कितना प्यार Video
भोले शंकर हम भक्तो से करते कितना प्यार लिरिक्स
Bhole Shankar Hum Bhakton Se Karte Kitna Pyaar
भोले शंकर हम भक्तो से करते कितना प्यार लिरिक्स (हिन्दी)
भोले शंकर हम भक्तो से,
करते कितना प्यार,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे।।
हमने तो सबकुछ,
अर्पण किया है,
चौखट पे तेरी,
समर्पण किया है,
भोले तुम्हे भी हम दीनो की,
कितनी है दरकार,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे।।
आँखे हमारी बाबा,
दर्शन को तरसे,
तेरी जुदाई में ये,
रह रह के बरसे,
भोले तुम्हे भी रहता होगा,
भक्तो का इंतजार,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे।।
हर्ष बना है बाबा,
तेरा दीवाना,
क्या तू भी चाहे कहना,
कैसा छिपाना,
भोले कही ना हो ये हमारा,
एक तरफ़ा ही प्यार,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे।।
भोले शंकर हम भक्तो से,
करते कितना प्यार,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे,
हमें एक बार बता दे,
मेरे सरकार बता दे।bd।
Singer Upasana Mehta
भोले शंकर हम भक्तो से करते कितना प्यार Video
भोले शंकर हम भक्तो से करते कितना प्यार Video
📖 Related: Bhakti Sangeet Hindi Bhakti Song: Mujhe Garz Nahin Hai Saharon Ki