भोले शंकर की शान निराली आए है आज दूल्हा बनके Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 भोले शंकर की शान निराली आए है आज दूल्हा बनके लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 भोले शंकर की शान निराली आए है आज दूल्हा बनके Video
भोले शंकर की शान निराली आए है आज दूल्हा बनके लिरिक्स
Bhole Shankar Ki Shan Nirali Aaye Hai Aaj Dulha Banke
भोले शंकर की शान निराली आए है आज दूल्हा बनके लिरिक्स (हिन्दी)
भोले शंकर की शान निराली,
आए है आज दूल्हा बनके,
गौरा रानी से विवाह रचाने,
आए हैं भोले बनठन के।।
शिव जी का है श्रृंगार निराला,
सांप और बिच्छुओं को गले में डाला,
चंदा सोहे जिनके भाल,
नन्दी पे बैठे तन के,
भोलें शंकर की शान निराली,
आए है आज दूल्हा बनके।।
ब्रह्मा विष्णु भी सज कर आए,
गायत्री लक्ष्मी को संग में लाए,
सभी देवगण हुए निहाल,
आए हैं बाराती बनके,
भोलें शंकर की शान निराली,
आए है आज दूल्हा बनके।।
भूत प्रेत सब बने हैं बाराती,
जोगनियां भी शोर मचाती,
भूतों की बारात देख सब,
भागे बच्चे डर डर के,
भोलें शंकर की शान निराली,
आए है आज दूल्हा बनके।।
राजा हिमाचल खुशी मनाते,
गौरा के भाग्य को सराहते,
मैना आरती करें भोले की,
श्याम गाए भाव मन के,
भोलें शंकर की शान निराली,
आए है आज दूल्हा बनके।।
भोले शंकर की शान निराली,
आए है आज दूल्हा बनके,
गौरा रानी से विवाह रचाने,
आए हैं भोले बनठन के।।
रचना एवम स्वर घनश्याम मिढ़ा।
भिवानी (हरियाणा) फ़ोन
भोले शंकर की शान निराली आए है आज दूल्हा बनके Video
भोले शंकर की शान निराली आए है आज दूल्हा बनके Video