ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

भोले शंकर मैं तुम्हारा लगता नहीं कोई भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Feb 19, 2024
भोले शंकर मैं तुम्हारा लगता नहीं कोई भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

भोले शंकर मैं तुम्हारा लगता नहीं कोई भजन लिरिक्स

Bhole Shankar Main Tumhara Lagta Nahi Koi

भोले शंकर मैं तुम्हारा लगता नहीं कोई भजन लिरिक्स (हिन्दी)

भोले शंकर मैं तुम्हारा,
लगता नहीं कोई,
पर जितना किया तुमने,
करता नहीं कोई,
भोले शंकर मै तुम्हारा,
लगता नहीं कोई।bd।

देखे लागि मेरी तेरे संग।

जब जब भी दिल ये मेरा,
उदास होता है,
तू मेरे पास खड़ा,
अहसास होता है,
ढूंढा तेरे जैसा भोले,
मिलता नहीं कोई,
भोले शंकर मै तुम्हारा,
लगता नहीं कोई।।

कोई भी मुसीबत को,
ना पास भटकने दे,
बेटे की अँखियों से,
ना आंसू टपकने दे,
जज्बा तेरे जैसा बाबा,
रखता नहीं कोई,
भोले शंकर मै तुम्हारा,
लगता नहीं कोई।।

जब जब भी पुकारूँ मैं,
जब भी फरियाद करूँ,
मुझे ऐसा लगता है,
तुमको नाराज करूँ,
वो गलती करता हूँ जो,
करता नहीं कोई,
भोले शंकर मै तुम्हारा,
लगता नहीं कोई।।

बनवारी प्यार मेरा,
पहचानता नहीं,
मेरी गोद में बैठा है,
तू जानता नहीं,
गोदी में किसी को यूँ ही,
रखता नहीं कोई,
ये मत कहना तू मेरा,
लगता नहीं कोई,
भोले शंकर मै तुम्हारा,
लगता नहीं कोई।।

भोले शंकर मैं तुम्हारा,
लगता नहीं कोई,
पर जितना किया तुमने,
करता नहीं कोई,
भोले शंकर मै तुम्हारा,
लगता नहीं कोई।।

Singer Upasana Mehta

भोले शंकर मैं तुम्हारा लगता नहीं कोई भजन Video

भोले शंकर मैं तुम्हारा लगता नहीं कोई भजन Video

[

See also  Mere Manmohan Dildar [Full Song] Mere Natvar Nandkishore

](https://www.bharattemples.com/mere-manmohan-dildar-full-song-mere-natvar-nandkishore/)

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state