भोले तेरी माया अजब निराली है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
भोले तेरी माया अजब निराली है भजन लिरिक्स
Bhole Teri Maya Ajab Nirali Hai
भोले तेरी माया अजब निराली है भजन लिरिक्स (हिन्दी)
भोले तेरी माया अजब निराली है,
अजब निराली है,
हे शिव शम्भू भोले शंकर,
नाम जपूँ नित तेरा बन कर,
भोलें तेरी माया अजब निराली है,
अजब निराली है।।
भोले तेरे दर पे,
आस लेके आया हूँ,
किस्मतों का मारा मैं,
विश्वास लेके आया हूँ,
किस्मतो की डोर अब,
तेरे ही सहारे है,
अंधरे भी ओझल तेरे,
नाम से उजाले है,
भोलें तेरी माया अजब निराली है,
अजब निराली है।।
तू ही है धरम मेरा,
तू ही है करम मेरा,
तू ही है किनारा ,
तू ही है सहारा,
तू ही है हमारा देव,
तेरे ही जाप से कटते पाप मेरे,
तू ही है किनारा,
तू ही है सहारा,
तू ही है हमारा देव।।
भोले तेरे नाम से,
मेरी ये कहानी है,
तेरी ही कृपा से रोशन,
मेरी ज़िंदगानी है,
तेरी ही कृपा से रोशन,
मेरा ये जहाँ है,
तेरी ही कृपा ना हो तो,
मैं कुछ कहाँ हूँ,
भोलें तेरी माया अजब निराली है,
अजब निराली है।।
भोले तेरी माया अजब निराली है,
अजब निराली है,
हे शिव शम्भू भोले शंकर,
नाम जपूँ नित तेरा बन कर,
भोलें तेरी माया अजब निराली है,
अजब निराली है।।
Singer / Lyrics Praveen Pareek
भोले तेरी माया अजब निराली है भजन Video
भोले तेरी माया अजब निराली है भजन Video
📖 Related: चार दिन का डेरा प्राणी जग में हमारा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs