ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

भूखे है हम सांवरे तेरे ही प्यार के भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Mar 5, 2024
भूखे है हम सांवरे तेरे ही प्यार के भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

भूखे है हम सांवरे तेरे ही प्यार के भजन लिरिक्स

Bhukhe Hai Hum Sanware Tere Hi Pyar Ke

भूखे है हम सांवरे तेरे ही प्यार के भजन लिरिक्स (हिन्दी)

तर्ज छुरिया चल जाए।

भूखे है हम सांवरे,
तेरे ही प्यार के,
अपना लो हमको बाबा,
थोड़ा निहार के।।

कसम तुम्हारी खाते है,
छोड़ेंगे ना ये दामन,
छोड़ेंगे ना ये दामन,
तेरे द्वार की धूल है लगती,
हमको इतनी पावन,
हमको इतनी पावन,
सुनके आये हैं चर्चे,
तेरे दीदार के,
अपना लो हमको बाबा,
थोड़ा निहार के।।

दूर दूर से चलके आए,
तेरी श्याम नगरिया,
तेरी श्याम नगरिया,
जहाँ पे फूलों में सजकर,
बैठा तू सेठ सांवरिया,
ये खाटू की नगरिया,
कहते हैं ये ही सारे,
आते जो हार के,
अपना लो हमको बाबा,
थोड़ा निहार के।।

पंजाबी गुजराती सिंधी,
सब हैं तेरे पुजारी,
सब हैं तेरे पुजारी,
खड़े हैं इक लाइन में सारे,
लेकर इच्छा भारी,
कर कर के तैयारी सारी,
वापस ना जाएँ कुछ ये,
आए विचार के,
अपना लो हमको बाबा,
थोड़ा निहार के।।

करता पूरी सबकी कामना,
खाली कोई ना जाता,
हर दिल धीरज पाता,
एक बार जो आता तेरा,
दीवाना बन जाता,
जोड़ के तुमसे नाता,
जो ना आ पाते बाबा,
रहते मन मार के,
अपना लो हमको बाबा,
थोड़ा निहार के।।

भूखे है हम सांवरे,
तेरे ही प्यार के,
अपना लो हमको बाबा,
थोड़ा निहार के।।

Singer Pinky Mishra

भूखे है हम सांवरे तेरे ही प्यार के भजन Video

भूखे है हम सांवरे तेरे ही प्यार के भजन Video

📖 Related: श्री राधे बसा लो वृन्दावन भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state