भूलो मत प्यारे बिहारी जी का नाम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
भूलो मत प्यारे बिहारी जी का नाम भजन लिरिक्स
Bhulo Mat Pyare Bihari Ji Ka Naam
भूलो मत प्यारे बिहारी जी का नाम भजन लिरिक्स (हिन्दी)
भूलो मत प्यारे बिहारी जी का नाम,
बांके बिहारी है सब सुख धाम,
बांके बिहारी है सब सुख धाम।।
बांके बिहारी की झांकी सुहानी,
महिमा महान जिनकी जाए ना बखानी,
द्वारे पे पड़े है देखो इनके चारों धाम,
बांके बिहारी है सब सुख धाम,
बांके बिहारी है सब सुख धाम।।
बांके ठाकुर की बांकी ठकुरानी,
मुक्ति भी भरती है आ कर के पानी,
सुर मुनि सब इनको करते प्रणाम,
बांके बिहारी है सब सुख धाम,
बांके बिहारी है सब सुख धाम।।
मंदिर में रहती है भीड़ बड़ी भारी,
दर्शन को आते है लाखो नर नारी,
सेवक है इनकी ये दुनिया तमाम,
बांके बिहारी है सब सुख धाम,
बांके बिहारी है सब सुख धाम।।
भूलो मत प्यारे बिहारी जी का नाम,
बांके बिहारी है सब सुख धाम,
बांके बिहारी है सब सुख धाम।।
स्वर श्री चित्र विचित्र जी महाराज।
भूलो मत प्यारे बिहारी जी का नाम भजन Video
भूलो मत प्यारे बिहारी जी का नाम भजन Video
📖 Related: दीप जगे हर घर में हर घर में मने दीवाली | Lyrics, Video | Raam Bhajans