भुवन विराजे मोरी माँ भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
भुवन विराजे मोरी माँ भजन लिरिक्स
Bhuvan Viraje Mori Maa
भुवन विराजे मोरी माँ भजन लिरिक्स (हिन्दी)
कर सिंघ सवारी,
माई लगे प्यारी,
भुवन विराजे मोरी माँ,
अखियन में नूर बहार लिए,
मोरे अंगना पधारो मोरी माँ,
कर सिंह सवारी,
माई लगे प्यारी,
भुवन विराजे मोरी माँ।।
माथे में बिंदिया,
नाक नथुनिया,
केसर तिलक लगाये,
लाल चुनारिया ओढ़े मैया,
मंद मंद मुस्काये,
गले हार लिए श्रंगार किये,
मोरे अंगना पधारो मोरी माँ,
कर सिंह सवारी,
माई लगे प्यारी,
भुवन विराजे मोरी माँ।।
आँखों में कजरा,
बालो में गजरा,
गले मोतियन को हार,
रूप सलोना लागे मैया,
जग की है तारणहार,
दिल में अपने माँ तू प्यार लिए,
मोरे घर में विराजो मोरी माँ,
कर सिंह सवारी,
माई लगे प्यारी,
भुवन विराजे मोरी माँ।।
एक हाथ में त्रिशूल सोहे,
दूजे हाथ कटार,
भक्त पुकारें आजा मैया,
सिंघ पे होके सवार,
हम आस लिए तेरे द्वार खड़े,
अब दरस दिखा दो मोरी माँ,
कर सिंह सवारी,
माई लगे प्यारी,
भुवन विराजे मोरी माँ।।
कर सिंघ सवारी,
माई लगे प्यारी,
भुवन विराजे मोरी माँ,
अखियन में नूर बहार लिए,
मोरे अंगना पधारो मोरी माँ,
कर सिंह सवारी,
माई लगे प्यारी,
भुवन विराजे मोरी माँ।।
लेखक नितिन नंदा।
गायिका शिवानी जी।
भुवन विराजे मोरी माँ भजन Video
भुवन विराजे मोरी माँ भजन Video
https://www.youtube.com/watch?v=FLBfUW2iR7M
📖 Related: कन्हैया कन्हैया तू रहता किधर है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs