बोलो भाई ओम नमः शिवाय भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
बोलो भाई ओम नमः शिवाय भजन लिरिक्स
Bolo Bhai Om Namah Shivay
बोलो भाई ओम नमः शिवाय भजन लिरिक्स (हिन्दी)
बोलो भाई ओम नमः शिवाय,
भोले बाबा गजब निराला,
अंग भभूति रमाय,
लाठी खा कर भोले बाबा,
बैजनाथ कहलाय,
बोलों भाइ ओम नमः शिवाय।।
भोले बाबा गजब निराला,
गले साँप लपटाय,
भष्मासुर को बर दे कर के,
संकट में फँस जाय,
बोलों भाइ ओम नमः शिवाय।।
भोले बाबा गजब निराला,
भाँग धतूरा खाय,
गंगा जी को धारण करके,
गंगाधर कहलाय,
बोलों भाइ ओम नमः शिवाय।।
भोले बाबा गजब निराला,
तुरत प्रसन्न हो जाय,
इसीलिए तो भोले बाबा,
आशुतोष कहलाय,
बोलों भाइ ओम नमः शिवाय।।
अमृत सबने बाँट लिया,
पर विष को कौन पचाय,
विष पी कर के भोले नाथ जी,
नीलकंठ कहलाय,
बोलों भाइ ओम नमः शिवाय।।
बोलो भाई ओम नमः शिवाय,
भोले बाबा गजब निराला,
अंग भभूति रमाय,
लाठी खा कर भोले बाबा,
बैजनाथ कहलाय,
बोलों भाइ ओम नमः शिवाय।।
Lyricist Shri Brahmeshwar Nath Mishra
Singer & Musician Shri Ashok Kumar khare
बोलो भाई ओम नमः शिवाय भजन Video
बोलो भाई ओम नमः शिवाय भजन Video
📖 Related: लाज राखियों गणपति गोरा लाल | Lyrics, Video | Ganesh Bhajans