ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

चल उड़ जा रे पंछी की अब ये देश हुआ बेगाना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Aug 12, 2024
चल उड़ जा रे पंछी की अब ये देश हुआ बेगाना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

Get ready to soar to spiritual heights with the soulful bhajan ‘Chal Ud Ja Re Panchi’ in the majestic Raga Pahadi! Sung by the renowned Ramesh Dhadich, this heartfelt rendition is a beautiful expression of devotion and longing.

Let the soothing melody and poignant lyrics of ‘Chal Ud Ja Re Panchi’ transport you to a state of spiritual ecstasy and connect you with the divine.

चल उड़ जा रे पंछी की अब ये देश हुआ बेगाना लिरिक्स (हिन्दी)

चल उड़ जा रे पंछी,
की अब ये देश हुआ बेगाना।।

खतम हुए दिन उस डाली के,
जिस पर तेरा बसेरा था,
आज यहाँ और कल हो वहाँ,
ये जोगी वाला फेरा था,
ये तेरी जागीर नहीं थी,
चार घड़ी का डेरा था,
सदा रहा है इस दुनिया में,
किसका आबोदाना रे,
चल उड जा रे पँछी,
की अब ये देश हुआ बेगाना।।

तूने तिनका तिनका चुन कर,
नगरी एक बसाई,
बारिश में तेरी भीगी पाँखे,
धूप में गरमी खाई,
गम ना कर जो तेरी मेहनत,
तेरे काम ना आई,
अच्छा है कुछ ले जाने से,
देकर ही कुछ जाना,
चल उड जा रे पँछी,
की अब ये देश हुआ बेगाना।।

भूल जा अब वो मस्त हवा वो,
उड़ना डाली डाली,
जग की आँख का कांटा बन गई,
चाल तेरी मतवाली,
कौन भला उस बाग को पूछे,
ना हो जिसका माली,
तेरी किस्मत में लिखा है,
जीते जी मर जाना,
चल उड जा रे पँछी,
की अब ये देश हुआ बेगाना।।

📖 Related: आया आया जी गुरूसा मारे पावणा गुरूसा घर आया रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

रोते है वो पंख पखेरू,
साथ तेरे जो खेले,
जिनके साथ लगाये तूने,
अरमानों के मेले,
भीगी आँखों से ही उनकी,
आज दुआयें ले ले,
किसको पता अब इस नगरी में,
कब हो तेरा आना,
चल उड जा रे पँछी,
की अब ये देश हुआ बेगाना।।

चल उड़ जा रे पंछी,
की अब ये देश हुआ बेगाना।।

चल उड़ जा रे पंछी की अब ये देश हुआ बेगाना Video

चल उड़ जा रे पंछी की अब ये देश हुआ बेगाना Video

गायक रमेश जी दाधीच।

Bhajan Credits:

  • Raga: Pahadi
  • Bhajan: Chal Ud Ja Re Panchi
  • Singer: Ramesh Dhadich
ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state