चाँद से प्यारे बाबा श्याम भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
चाँद से प्यारे बाबा श्याम भजन लिरिक्स
Chand Se Pyare Baba Shyam Bhajan
चाँद से प्यारे बाबा श्याम भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: तारे है बाराती।
खाटू जाने से बदले,
मेरे बिगड़े हुए हालात,
बाबा ने हमको दे दी,
खुशियों की हर सौगात,
चाँद से प्यारे बाबा श्याम,
हमारी आँखों के तारे श्याम।।
शीश के दानी बाबा मेरे,
सूरत इऩकी भोली,
जो भी आए अर्जी लगाए,
भरते खाली झोली,
तू है मेरा मैं हूं तेरा,
और नहीं कौई बात,
खाटू जाने से बदले मेरे,
बिगड़े हुए हालात,
चांद से प्यारे बाबा श्याम,
हमारी आँखों के तारे श्याम।।
मीरा को विश्वास था प्यारे,
पी गई विष का प्याला,
नरसी और नानी के प्यार में,
दौडा दौडा आया,
बहन की लाज बचायी,
सुदामा को दिया अखंड था राज,
खाटू जाने से बदले मेरे,
बिगड़े हुए हालात,
चांद से प्यारे बाबा श्याम,
हमारी आँखों के तारे श्याम।।
भाव भरे भजनों को गाकर,
आंसू भेंट चढांऊ,
लाज मेरी तुम रख लेना जब,
द्वार तुम्हारे आंऊ,
हाथ जोडकर तुम्हें मनांऊ,
मेरे लखदातार,
खाटू जाने से बदले मेरे,
बिगड़े हुए हालात,
चांद से प्यारे बाबा श्याम,
हमारी आँखों के तारे श्याम।।
खाटू जाने से बदले,
मेरे बिगड़े हुए हालात,
बाबा ने हमको दे दी,
खुशियों की हर सौगात,
चाँद से प्यारे बाबा श्याम,
हमारी आँखों के तारे श्याम।।
गायक / प्रेषक विवेक सिंहल।
९८९३३०३९२४
चाँद से प्यारे बाबा श्याम भजन Video
चाँद से प्यारे बाबा श्याम भजन Video
📖 Related: कुण जाणे या माया श्याम की अजब निराली रे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs