Dakshin Mukh Ke Hanuman Prabhu
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Dakshin Mukh Ke Hanuman Prabhu
सब मंगलमय कर देते हैं
दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु
हर बिगड़े काम बनाते हैं
दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु
जो काम कोई ना कर सकता
ऐसे ही कितने काम किए
सौ योजन की लंबी दूरी को
बस एक छलाँग में पार किए
मुश्किल को सरल बनाते हैं
दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु
सब मंगलमय कर देते हैं
दक्षिण मैं जाकर के बजरंग
श्री राम का पूरा काम किया
माँ सीता ने फिर इसीलिए
हनुमत को था वरदान दिया
सियाराम के मन को भाते हैं
दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु
सब मंगलमय कर देते हैं
हर दिशा की महिमा अलग अलग
हर दिशा की महिमा है न्यारी
पर दक्षिणमुख के बजरंग पे
हो जाए निरंजन बलिहारी
शनिदेव से मुक्त करते हैं
दक्षिणमुख के हनुमान प्रभु
सब मंगलमय कर देते हैं
📖 Related: Lord Ganesh Many Names -In Hindi Remembrance Of Shiv Putra Vinayak Many Ways