दर दर भटके माथा टेके ढूंढे क्या बावरिया Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 दर दर भटके माथा टेके ढूंढे क्या बावरिया लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 दर दर भटके माथा टेके ढूंढे क्या बावरिया Video
दर दर भटके माथा टेके ढूंढे क्या बावरिया लिरिक्स
Dar Dar Bhatke Matha Teke
दर दर भटके माथा टेके ढूंढे क्या बावरिया लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: नगरी नगरी द्वारे द्वारे।
दर दर भटके माथा टेके,
ढूंढे क्या बावरिया,
झाँक ले अपने मन मंदिर में,
बैठा है सांवरिया।।
संकटहर्ता पालनकर्ता,
श्याम धनी है साथ तेरे,
मन में रख विश्वास बावरे,
तेरे संकट श्याम हरे,
श्याम सुमरले चिंतन करले,
काहे की फिकरिया,
दर दर भटकें माथा टेके,
ढूंढे क्या बावरिया।।
चमत्कार की बात करूं क्या,
पल पल पर्चा देता है,
बीच भंवर में नाव भगत की,
बाबा खुद ही खेता है,
बात मान ले छलका ले फिर,
भक्ति की गगरिया,
दर दर भटकें माथा टेके,
ढूंढे क्या बावरिया।।
जन्मों से तेरे आशिक बाबा,
हम तेरे है दीवाने,
श्याम सेवक के रूप में दुनियां,
राजू को ही पहचाने,
चलते जाएं तेरे भरोसे,
मस्ती की डागरिया,
दर दर भटकें माथा टेके,
ढूंढे क्या बावरिया।।
दर दर भटके माथा टेके,
ढूंढे क्या बावरिया,
झाँक ले अपने मन मंदिर में,
बैठा है सांवरिया।।
दर दर भटके माथा टेके ढूंढे क्या बावरिया Video
दर दर भटके माथा टेके ढूंढे क्या बावरिया Video
गायक कमल कान्हा सुखवानी।
9414291164
📖 Related: श्याम तेरे ही भरोसे मेरा परिवार है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs