दर्शन दे दो माँ एक बार Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
दर्शन दे दो माँ एक बार लिरिक्स
Darshan De Do Maa Ek Bar
दर्शन दे दो माँ एक बार लिरिक्स (हिन्दी)
दर्शन दे दो माँ एक बार,
आ जाओ माँ शेरा वाली,
आ जाओ माँ शेरा वाली,
क्यों करती लाचार,
दर्शन देदो मां एक बार।।
मै सेवक नादान आप का,
भरा हुआ संसार पाप का,
एक पल भी ना पार बसाती,
कोई नहीं यहाँ मेरा साथी,
दिखला अपनी शान निराली,
कर मेरा उद्धार,
दर्शन देदो मां एक बार।।
जीवन में है घोर अधेरा,
पल पल मुझ को गम ने घेरा,
आचल की छंईया माँ कर दे,
मेरे सर पे हाथ तू धर दे,
दूर हटा ये गम की बदली,
हो कर शेर सवार,
दर्शन देदो मां एक बार।।
तू है माँ बडी भोली भाली,
भरती सब की झोली खाली,
दया तेरी जो माँ हो जाए,
मेरी भी किसमत जग जाए,
मैने भी तेरी सेवा ठाली,
ले चल परली पार,
दर्शन देदो मां एक बार।।
कण कण तेरा नूर माँ छाया,
कितना सुन्दर जगत रचाया,
ऋषि देवता सब गुण गाए,
बृह्मा विष्णु शिव हरषाए,
सुरेन्द्र सिंह बन आया सवाली,
खड़ा माँ तेरे द्वार,
दर्शन देदो मां एक बार।।
दर्शन दे दो माँ एक बार,
आ जाओ माँ शेरा वाली,
आ जाओ माँ शेरा वाली,
क्यों करती लाचार,
दर्शन देदो मां एक बार।।
दर्शन दे दो माँ एक बार Video
दर्शन दे दो माँ एक बार Video
📖 Related: कलयुग का है अवतारी बाबा मेरा श्याम बिहारी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs