दर्शन दो घनश्याम नाथ मोरी अँखियाँ प्यासी रे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 दर्शन दो घनश्याम नाथ मोरी अँखियाँ प्यासी रे लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 दर्शन दो घनश्याम नाथ मोरी अँखियाँ प्यासी रे Video
दर्शन दो घनश्याम नाथ मोरी अँखियाँ प्यासी रे लिरिक्स
Darshan Do Ghanshyam Nath Mori Akhiya Pyasi Re
दर्शन दो घनश्याम नाथ मोरी अँखियाँ प्यासी रे लिरिक्स (हिन्दी)
दर्शन दो घनश्याम नाथ,
मोरी अँखियाँ प्यासी रे,
मन मंदिर की ज्योत जगा दो,
घट घट वासी रे,
दर्शन दों घनश्याम नाथ,
मोरी अँखियाँ प्यासी रे।।
मंदिर मंदिर मूरत तेरी,
फिर भी ना दिखे सूरत तेरी,
युग बीते ना आई मिलन की,
पूरनमासी रे,
दर्शन दों घनश्याम नाथ,
मोरी अँखियाँ प्यासी रे।।
द्वार दया का जब तू खोले,
पंचम सुर में गूंगा बोले,
अंधा देखे लंगड़ा चल कर,
पहुंचे काशी रे,
दर्शन दों घनश्याम नाथ,
मोरी अँखियाँ प्यासी रे।।
पानी पी कर प्यास बुझाऊँ,
नैनन को कैसे समझाऊं,
आँख मिचौली छोड़ो अब तो,
मन के वासी रे,
दर्शन दों घनश्याम नाथ,
मोरी अँखियाँ प्यासी रे।।
निर्बल के बल धन निर्धन के,
तुम रखवाले भक्त जनों के,
तेरे भजन में सब सुख़ पाऊं,
मिटे उदासी रे,
दर्शन दों घनश्याम नाथ,
मोरी अँखियाँ प्यासी रे।।
नाम जपे पर तुझे ना जाने,
उनको भी तू अपना माने,
तेरी दया का अंत नहीं है,
हे दुःख नाशी रे,
दर्शन दों घनश्याम नाथ,
मोरी अँखियाँ प्यासी रे।।
आज फैसला तेरे द्वार पर,
मेरी जीत है तेरी हार पर,
हार जीत है तेरी मैं तो,
चरण उपासी रे,
दर्शन दों घनश्याम नाथ,
मोरी अँखियाँ प्यासी रे।।
द्वार खडा कब से मतवाला,
मांगे तुम से हार तुम्हारी,
नरसी की ये बिनती सुनलो,
भक्त विलासी रे,
दर्शन दों घनश्याम नाथ,
मोरी अँखियाँ प्यासी रे।।
📖 Related: मैंने देखा है कितनी ही बार भवानी मेरे संग चलती Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
लाज ना लुट जाए प्रभु तेरी,
नाथ करो ना दया में देरी,
तीन लोक छोड़ कर आओ,
गंगा निवासी रे,
दर्शन दों घनश्याम नाथ,
मोरी अँखियाँ प्यासी रे।।
दर्शन दो घनश्याम नाथ,
मोरी अँखियाँ प्यासी रे,
मन मंदिर की ज्योत जगा दो,
घट घट वासी रे,
दर्शन दों घनश्याम नाथ,
मोरी अँखियाँ प्यासी रे।।
Singers Hemant Kumar,
Sudha Malhotra and Manna Dey
दर्शन दो घनश्याम नाथ मोरी अँखियाँ प्यासी रे Video
दर्शन दो घनश्याम नाथ मोरी अँखियाँ प्यासी रे Video