Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

दया इतनी करना पवन के दुलारे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 28, 2024
दया इतनी करना पवन के दुलारे Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

दया इतनी करना पवन के दुलारे लिरिक्स

Daya Itni Karna Pawan Ke Dulare

दया इतनी करना पवन के दुलारे लिरिक्स (हिन्दी)

दया इतनी करना,
पवन के दुलारे,
झुकें शीश मेरा,
चरण में तुम्हारे,
नजर में बसी हो,
तुम्हारी ही मूरत,
सदा गुण मैं गाऊं,
कपिवर तुम्हारे,
दया इतनीं करना,
पवन के दुलारे,
झुकें शीश मेरा,
चरण में तुम्हारे।।

मेरे मन में दीपक,
तुम्हारा जलेगा,
मिटेंगे मेरे मन के,
सभी अंधियारे,
सहारा जो तेरा,
मिलेगा पवनसुत,
तो जीवन की नैया,
लगेगी किनारे,
सुना है ये हमने,
ज़माने से कपिवर,
सभी काम बनते है,
तुम्हारे ही द्वारे,
दया इतनीं करना,
पवन के दुलारे,
झुकें शीश मेरा,
चरण में तुम्हारे।।

करूँ कैसे पूजा,
तुम्हारी मैं हनुमत,
विधि वंदना की,
प्रभु हम ना जाने,
झुका लेते है सर,
भाव से अपना,
तुम्हारे दरश के,
प्रभु हम दीवाने,
सुनोगे अरज जो,
हमारी ना हनुमत,
कहाँ जाएँगे हम,
मुसीबत के मारे,
दया इतनीं करना,
पवन के दुलारे,
झुकें शीश मेरा,
चरण में तुम्हारे।।

है वेदों की भाषा,
तुम्हारे लिए ही,
जाए ना खाली,
वरदान तेरा,
तुम्हारे सहारे,
भक्त जनो की,
कटी दुःख की रातें,
हुआ है सवेरा,
तुम्हारे ही कारण,
पवन प्राण प्यारे,
हुए पुरे सपने है,
जग में हमारे,
दया इतनीं करना,
पवन के दुलारे,
झुकें शीश मेरा,
चरण में तुम्हारे।।

दया इतनी करना,
पवन के दुलारे,
झुकें शीश मेरा,
चरण में तुम्हारे,
नजर में बसी हो,
तुम्हारी ही मूरत,
सदा गुण मैं गाऊं,
कपिवर तुम्हारे,
दया इतनीं करना,
पवन के दुलारे,
झुकें शीश मेरा,
चरण में तुम्हारे।।

📖 Related: सब कुछ मिला है न कोई गिला है | Lyrics, Video | Hanuman Bhajans

दया इतनी करना पवन के दुलारे Video

दया इतनी करना पवन के दुलारे Video

https://www.youtube.com/watch?v=kmL9yxuQHUM

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state