दया करो हे दयालु गणपति भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
दया करो हे दयालु गणपति भजन लिरिक्स
Daya Karo He Dayalu Ganpati
दया करो हे दयालु गणपति भजन लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: तुम्ही हो माता पिता तुम्ही हो।
शरण में आये है हम तुम्हारी,
दया करो हे दयालु गणपति,
सम्भालो बिगड़ी दशा हमारी,
दया करों हे दयालु गणपति।।
ना हम में बल है ना हम में शक्ति,
ना हम में साधन ना हम में भक्ति,
तुम्हारे दर के है हम भिखारी,
दया करों हे दयालु गणपति,
शरण में आये है हम तुम्हारी,
दया करों हे दयालु गणपति।।
जो तुम पिता हो तो हम है बालक,
जो तुम हो स्वामी तो हम है सेवक,
जो तुम हो ठाकुर तो हम पुजारी,
दया करों हे दयालु गणपति,
शरण में आये है हम तुम्हारी,
दया करों हे दयालु गणपति।।
भले जो है हम तो है तुम्हारे,
बुरे जो है हम तो है तुम्हारे,
तुम्हारे हो कर भी हम दुखारी,
दया करों हे दयालु गणपति,
शरण में आये है हम तुम्हारी,
दया करों हे दयालु गणपति।।
शरण में आये है हम तुम्हारी,
दया करो हे दयालु गणपति,
सम्भालो बिगड़ी दशा हमारी,
दया करों हे दयालु गणपति।।
गायक डॉ. रविन्द्र कुमार।
दया करो हे दयालु गणपति भजन Video
दया करो हे दयालु गणपति भजन Video
📖 Related: नगरी नाकोड़ा री प्यारी दर्शन आवे दुनिया सारी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs