दीवाना हमें बना गयो कृष्ण भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
दीवाना हमें बना गयो कृष्ण भजन लिरिक्स
Deewana Hame Bana Gayo
दीवाना हमें बना गयो कृष्ण भजन लिरिक्स (हिन्दी)
राधावल्लभ लाल हमारे,
नैनन बिच समा गयो,
दीवाना हमें बना गयो,
मस्ताना हमें बना गयो।।
छवि देखि प्रियतम की जबसे,
भई बावरी मैं तो तबसे,
रसिया प्यारो सखियन वारो,
हस हस हमें रिझा गयो,
दीवाना हमें बना गयों,
मस्ताना हमें बना गयो।।
मुखमण्डल की शोभा न्यारी,
श्याम संग सजे बनवारी,
या छवि पे मैं सबकुछ हारूँ,
दिलबर दिल को भा गयो,
दीवाना हमें बना गयों,
मस्ताना हमें बना गयो।।
रसिकन के ये प्राणन प्यारे,
सखियां लाड़ लड़ावे न्यारे,
महारानी संग लाड़लो ठाकुर,
मेरो चित्त चुरा गयो,
दीवाना हमें बना गयों,
मस्ताना हमें बना गयो।।
राधावल्लभ लाल हमारे,
नैनन बिच समा गयो,
दीवाना हमें बना गयो,
मस्ताना हमें बना गयो।।
दीवाना हमें बना गयो कृष्ण भजन Video
दीवाना हमें बना गयो कृष्ण भजन Video
📖 Related: बाबा तेरी लाज बचाने आएगा भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs