ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

देखो देखो फागण का मेला ये आया है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Mar 6, 2024
देखो देखो फागण का मेला ये आया है भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

देखो देखो फागण का मेला ये आया है भजन लिरिक्स

Dekho Dekho Fagan Ka Mela Ye Aaya Hai

देखो देखो फागण का मेला ये आया है भजन लिरिक्स (हिन्दी)

देखो देखो फागण का,
मेला ये आया है,
चलो चलो साँवरे का,
संदेशा लाया है,
संदेशा लाया हमें,
श्याम ने बुलाया है,
मिलने का साँवरे से,
मौक़ा भी आया है,
श्याम मेरे श्याम,
श्याम मेरे श्याम,
श्याम मेरे श्याम,
श्याम मेरे श्याम।।

हाथों में निशान लेके,
खाटू को जाएँगे,
बाबा के मेले में,
धूम मचाएँगे,
रंग और गुलाल,
मेरे बाबा को भाया है,
मौसम सुहाना,
पूरे खाटू मे छाया है,
देखो देखो फागन का,
मेला ये आया है।।

ढ़ोल भी बजेगा और,
चंग भी बजाएँगे,
बाबा को अपने,
संग में नचाएँगे,
दुल्हन सी खाटू की,
नगरी सजाएँगे,
तिन बाण धारी को,
बनड़ा बनाएँगे,
देखो देखो फागन का,
मेला ये आया है।।

केसरिया बागा मेरे,
श्याम को पहनायेंगे,
खीर-चूरमा का तुझे,
भोग लगाएँगे,
मुखड़ा ये प्यारा,
मेरे दिल मे समाया है,
चरणों में सर को,
कुणाल ने झुकाया है,
देखो देखो फागन का,
मेला ये आया है।।

देखो देखो फागण का,
मेला ये आया है,
चलो चलो साँवरे का,
संदेशा लाया है,
संदेशा लाया हमें,
श्याम ने बुलाया है,
मिलने का साँवरे से,
मौक़ा भी आया है,
श्याम मेरे श्याम,
श्याम मेरे श्याम,
श्याम मेरे श्याम,
श्याम मेरे श्याम।।

Singer / Upload Kunal Bathwal

देखो देखो फागण का मेला ये आया है भजन Video

देखो देखो फागण का मेला ये आया है भजन Video

📖 Related: श्याम तेरी पूजा में मुझे भी बुला लेना Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state