Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

दीजो बरसाने को वास लाड़ली श्री राधे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Dec 28, 2023
दीजो बरसाने को वास लाड़ली श्री राधे भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

दीजो बरसाने को वास लाड़ली श्री राधे भजन लिरिक्स

Dijo Barsane Ko Vaas Laadli Shri Radhe

दीजो बरसाने को वास लाड़ली श्री राधे भजन लिरिक्स (हिन्दी)

दीजो बरसाने को वास,
लाड़ली श्री राधे।

दोहा राधे तू बड़भागिनी,
कौन तपस्या कीन,
तीन लोक तारन तरन,
सो तेरे आधीन।

दीजो बरसाने को वास,
लाड़ली श्री राधे,
श्री राधे जय श्याम राधे,
श्री राधे जय श्याम राधे,
दीजों बरसाने को वास,
लाड़ली श्री राधे।।

नित नित तेरा दर्शन पाऊँ,
नित नित तेरा दर्शन पाऊँ,
लाड़ प्यार से तुझे रिझाऊँ,
लाड़ प्यार से तुझे रिझाऊँ,
अब सुन लीजो ये पुकार,
लाड़ली श्री राधे,
दीजों बरसाने को वास,
लाड़ली श्री राधे।।

मधुकरी माँग माँग मैं लाऊँ,
मधुकरी माँग माँग मैं लाऊँ,
टूक प्रशादी के मैं पाऊँ,
टूक प्रशादी के मैं पाऊँ,
और गाऊँ तेरे गुणगान,
लाड़ली श्री राधे,
दीजों बरसाने को वास,
लाड़ली श्री राधे।।

बरसानो छोड़ कहूँ ना जाऊँ,
बरसानो छोड़ कहूँ ना जाऊँ,
या रज मैं जीवन मैं बिताऊँ,
या रज मैं जीवन मैं बिताऊँ,
बस यही आस यही चाह,
लाड़ली श्री राधे,
दीजों बरसाने को वास,
लाड़ली श्री राधे।।

इतनी सी बात मान लो श्यामा,
इतनी सी बात मान लो श्यामा,
निज चरणों से लगा लो श्यामा,
निज चरणों से लगा लो श्यामा,
मोहे दीजो चरणन का प्यार,
लाड़ली श्री राधे,
दीजों बरसाने को वास,
लाड़ली श्री राधे।।

दीजो बरसानें को वास,
लाड़ली श्री राधे,
श्री राधे जय श्याम राधे,
श्री राधे जय श्याम राधे,
दीजों बरसाने को वास,
लाड़ली श्री राधे।।

📖 Related: पूरब जी जागण में आइज्यो Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

दीजो बरसाने को वास लाड़ली श्री राधे भजन Video

दीजो बरसाने को वास लाड़ली श्री राधे भजन Video

► Song Credit:
► Song: Deejo Barsane Ko Vaas Ladli Shri Radhe ( दीजो बरसाने को वास लाड़ली श्री राधे )
► Singer: Devi Neha Saraswat
► Lyrics: Devi Neha Saraswat
► Music: Lovely Sharma
► Music Label: Pristine Dawn

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state