दिल करे मैं खाटू आऊं और खाटू में बस जाऊं Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 दिल करे मैं खाटू आऊं और खाटू में बस जाऊं लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 दिल करे मैं खाटू आऊं और खाटू में बस जाऊं Video
दिल करे मैं खाटू आऊं और खाटू में बस जाऊं लिरिक्स
Dil Kare Main Khatu Aaun Aur Khatu Me Bas Jaun
दिल करे मैं खाटू आऊं और खाटू में बस जाऊं लिरिक्स (हिन्दी)
दिल करे मैं खाटू आऊं,
और खाटू में बस जाऊं,
फिर श्याम तेरे चरणों को,
मैं छोड़ कहीं ना जाऊं,
तुम बसे जब खाटू में,
जीना मरना खाटू में,
सब कुछ अपना खाटू में,
ओ हारे के सहारे,
मेरे बाबा खाटू वाले,
श्याम बाबा खाटू वाले।।
भूला रींगस वाली राहें,
तुमसे नाता टूट गया,
तोरण द्वार आकर बाबा,
धोक लगाना छूट गया,
क्यों करते हो देर घणी,
अरज सुनो श्री श्याम धणी,
कृपा में तुम शिरोमणि,
ओ भाग्य जगाने वाले,
मेरे बाबा खाटू वाले,
श्याम बाबा खाटू वाले।।
हमको तुम तक जो पहुंचाती,
तुमसे भक्ति दान मिली,
खाटू आना जाना हुआ और,
तुमसे ही पहचान मिली,
रुकी है तुमपे मेरी नज़र,
शीश के दानी दे दो वर,
आप ही मेरे सर्वेश्वर,
करिये कुछ खेल निराले,
मेरे बाबा खाटू वाले,
श्याम बाबा खाटू वाले।।
दिल करे मैं खाटू आऊं,
और खाटू में बस जाऊं,
फिर श्याम तेरे चरणों को,
मैं छोड़ कहीं ना जाऊं,
तुम बसे जब खाटू में,
जीना मरना खाटू में,
सब कुछ अपना खाटू में,
ओ हारे के सहारे,
मेरे बाबा खाटू वाले,
श्याम बाबा खाटू वाले।।
Singer Nirmal Singh Sisodiya
दिल करे मैं खाटू आऊं और खाटू में बस जाऊं Video
दिल करे मैं खाटू आऊं और खाटू में बस जाऊं Video