दिल में अरमान है माँ द्वार तेरे आऊँ मैं Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 दिल में अरमान है माँ द्वार तेरे आऊँ मैं लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 दिल में अरमान है माँ द्वार तेरे आऊँ मैं Video
दिल में अरमान है माँ द्वार तेरे आऊँ मैं लिरिक्स
Dil Me Arman Hai Maa Dwar Tere Aaun Main
दिल में अरमान है माँ द्वार तेरे आऊँ मैं लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज: रंग और नूर की बारात।
दिल में अरमान है माँ,
द्वार तेरे आऊँ मैं,
बैठ चरणों में तेरा गीत,
सदा गाऊँ मैं।।
मन में उठती है तरंगे,
तेरा दरशन होगा,
शुभ घड़ी कब आयेगी,
माँ-सुत का मिलन होगा,
तेरी ममता से भरे गोद में,
सुख पाऊँ मैं,
बैठ चरणों में तेरा गीत,
सदा गाऊँ मैं।।
तेरी बगिया में गृहस्थी,
मेरी संवरती रहे,
तेरी किरपा मेरे ऊपर,
सदा बरसती रहे,
है तमन्ना मेरे मन में,
तुझे ही ध्याऊँ मैं,
बैठ चरणों में तेरा गीत,
सदा गाऊँ मैं।।
मेरी ममतामयी जननी,
दया का सागर है,
मेरी भक्ति भी माँ के नाम,
से उजागर है,
दर्श मिलता रहे मन को,
यही समझाऊँ मैं,
बैठ चरणों में तेरा गीत,
सदा गाऊँ मैं।।
ये जगजननी सभी के दिल की,
हर इक साँस में है,
जब भी महसूस करो मां तो,
उसके पास में है,
कहे परशुराम कहीं और,
नहीं जाऊँ मैं,
बैठ चरणों में तेरा गीत,
सदा गाऊँ मैं।।
दिल में अरमान है माँ,
द्वार तेरे आऊँ मैं,
बैठ चरणों में तेरा गीत,
सदा गाऊँ मैं।।
दिल में अरमान है माँ द्वार तेरे आऊँ मैं Video
दिल में अरमान है माँ द्वार तेरे आऊँ मैं Video
📖 Related: साहनु दुनिया ने दिता ठुकरा | Lyrics, Video | Chitra Vichitra