दुनिया मांगे सोना चांदी मुझे जरुरत तेरी Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.
Contents
- 1 दुनिया मांगे सोना चांदी मुझे जरुरत तेरी लिरिक्स (हिन्दी)
- 2 दुनिया मांगे सोना चांदी मुझे जरुरत तेरी Video
दुनिया मांगे सोना चांदी मुझे जरुरत तेरी लिरिक्स
Duniya Mange Sona Chandi Bhajan
दुनिया मांगे सोना चांदी मुझे जरुरत तेरी लिरिक्स (हिन्दी)
तर्ज दिल दीवाना बिन।
दुनिया मांगे सोना चांदी,
मुझे जरुरत तेरी।
श्याम तुम्हारे दास पुकारे,
सुन लेना,
मेरी अर्जी है चरणों में,
रख लेना।।
दुनिया मांगे सोना चांदी,
मुझे जरुरत तेरी,
द्वार खड़ा हूँ तेरे बाबा,
झोली भर दो मेरी,
मन मेरा ये कहीं ओर अब,
लागे ना,
ये तेरा है समझाने से,
समझे ना,
ये पगला है समझाने से,
समझे ना।।
जग को भाए झूठे रिश्ते,
झूठी माया सारी,
मैं भी था उन सब लोगों में,
आँख खुली अब मेरी,
बिन मांगे सबकुछ मिल जाता,
क्या कहना,
मेरी अर्जी है चरणों में,
रख लेना,
मेरी अर्जी है चरणों में,
रख लेना।।
सब से हारा दास तुम्हारा,
बन बैठा हूँ तेरा,
दुःख के सागर भरे हुए है,
तुझ बिन कौन है मेरा,
आस लगाए दर पे आए,
सुन लेना,
मेरी अर्जी है चरणों में,
रख लेना,
मेरी अर्जी है चरणों में,
रख लेना।।
लाज रखी है हरदम मेरी,
कभी ना करते देरी,
मैं हूँ तुम्हारा दास दयालु,
मुझे जरुरत तेरी,
भगवत स्वांस है जबतक,
श्याम को भज लेना,
ये तेरा है समझाने से,
समझे ना,
ये पगला है समझाने से,
समझे ना।।
श्याम तुम्हारे दास पुकारे,
सुन लेना,
मेरी अर्जी है चरणों में,
रख लेना।।
Singer Bhagwat Suthar
दुनिया मांगे सोना चांदी मुझे जरुरत तेरी Video
दुनिया मांगे सोना चांदी मुझे जरुरत तेरी Video
📖 Related: जग में सुन्दर है जोड़ी राधा और श्याम की भजन Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs