ॐ
Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Bhajans English

Duniya Rachnewale Ko Bhagwan Kethe Hain ( HANUMAN BHAJAN )

• Updated: Nov 28, 2019
Duniya Rachnewale Ko Bhagwan Kethe Hain
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Duniya Rachnewale Ko Bhagwan Kethe Hain ( HANUMAN BHAJAN )

दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं

दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं

हो जाते है जिसके अपने पराये,
हनुमान उसको कंठ लगाये

जब रूठ जाये संसार सारा,
बजरंगबली तब देते सहारा

अपने भक्तो का बजरंगी मान करते है
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं

दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं
और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं

दुनिया में काम कोई ऐसा नहीं है,
हनुमान के जो बस में नहीं है

जो चीज मांगो, पल में मिलेगी,
झोली ये खाली खुशियों से भरेगी

सच्चे मन से जो भी इनका ध्यान करते है
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं

दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं,
और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं

कट जाये संकट इनकी शरण में,
बैठ के देखो बजरंग के चरण में

भक्त की बातों को झूठ मत मानो
फिर ना फंसोगे जीवन मरण में

और देवता चित्त ना धरही
हनुमंत से सर्व सुख करही

इनके सीने में हरदम सिया राम रहते है
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं

दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं

संकट कटे मिटे सब पीरा,
जो सुमिरै हनुमत बल बीरा

दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं

📖 Related: आयो गजानन सिद्धिविनायक गणनायक गण देवा Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

ॐ Sacred Pilgrimage Directory • पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

✦ 10,000+ Ancient Mandirs ✦ 12 Jyotirlingas ✦ 51 Shakti Peethas ✦ 108 Divya Desams
View All Temple Guides →

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state