Bharat Temples Glorious Temples, Aartis & Mantras
Lyrics Bhajans Hindi / Sanskrit

दुर्गा जी के मन्दिर में गूंज रही जयकार Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

• Updated: Jan 15, 2024
दुर्गा जी के मन्दिर में गूंज रही जयकार Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs
Join our Official WhatsApp Channels

Receive daily temple updates, divine darshan, and morning bhajans directly on WhatsApp.

Contents

दुर्गा जी के मन्दिर में गूंज रही जयकार लिरिक्स

Durga Ji Ke Mandir Me Gunj Rahi Jaykar

दुर्गा जी के मन्दिर में गूंज रही जयकार लिरिक्स (हिन्दी)

दुर्गा जी के मन्दिर में,
गूंज रही जयकार,
मईया की जयकार बोलते,
भक्त खड़े दरबार,
वैष्णो माँ के मन्दिर में,
गूंज रही जयकार।।

भक्तों ने मैया का मंदिर,
फूलों से सजाया है,
मईया के स्वागत के लिए,
रोशनी से चमकाया है,
जहां पे आके मैया रानी,
देंगी सबको दीदार,
वैष्णो माँ के मन्दिर में,
गूंज रही जयकार।।

मां अम्बे जगदम्बे की,
सब पर किरपा होती है,
प्यारे दुलारे भक्तों की मैया जी,
झोलियां भरती है,
सबकी मुरादें पूरी करती,
देती सबको दुलार,
वैष्णो माँ के मन्दिर में,
गूंज रही जयकार।।

देवलोक के देव सभी,
माँ का ही गुणगान करें,
उनके दुःख तकलीफों का,
मां ही समाधान करे,
सभी देवगण मिलकर करते,
मईया का गुणगान,
वैष्णो माँ के मन्दिर में,
गूंज रही जयकार।।

भक्तिभाव व सच्ची लगन से,
जो मां के दर आयेगा,
अपनी भाव भरी वाणी से,
मन की बात सुनाएगा,
श्याम सभी के मन के भाव मां,
कर लेगी स्वीकार,
वैष्णो माँ के मन्दिर में,
गूंज रही जयकार।।

दुर्गा जी के मन्दिर में,
गूंज रही जयकार,
मईया की जयकार बोलते,
भक्त खड़े दरबार,
वैष्णो माँ के मन्दिर में,
गूंज रही जयकार।।

लेख एवम स्वर घनश्याम मिढ़ा भिवानी।

दुर्गा जी के मन्दिर में गूंज रही जयकार Video

दुर्गा जी के मन्दिर में गूंज रही जयकार Video

📖 Related: सारा जग है प्रीत पराई माँ का चरण सुखधाम Lyrics, Video, Bhajan, Bhakti Songs

Sacred Pilgrimage Directory पावनानि तीर्थानि

Explore Sacred Temples Across India

Discover divine architecture, spiritual heritage, and pilgrimage guides from every sacred corner of Bharat.

10,000+ Ancient Mandirs 12 Jyotirlingas 51 Shakti Peethas 108 Divya Desams
View All Temple Guides

Pilgrimage guides, darshan timings, sthal purana & route maps for every sacred state